गाजियाबाद में डबल मर्डर के दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। 30 जनवरी को ढाबे पर खाने के बिल को लेकर दो युवकों से झगड़ा हुआ था। जिसके बाद उन्होंने साथियों के साथ मिलकर दोनों की हत्या कर दी थी। उसके बाद फरार हो गए थे। रविवार रात में दोनों बाइक से खोड़ा में कही जा रहे थे। पुलिस ने चेकिंग के दौरान उन्हें रोकने के लिए इशारा किया लेकिन वे फायरिंग कर भागने लगे। बचाव में पुलिस ने भी गोली चलाई। गोली दोनों के पैर में लगी। वे घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पूछताछ में पता चला कि खोड़ा के वैष्णो ढाबे पर खाने के बिल के विवाद में दो दोस्तों सत्यम (25) और श्रीपाल (26) की हत्या हुई थी। इसमें ये दोनों राजन और सचिन भी शामिल थे। दोनों बदायूं के रसूलपुर के रहने वाले हैं। इस हत्याकांड में तीन आरोपी अभी फरार हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
पहले पूरी घटना पढ़िए 30 जनवरी को वैष्णो ढाबा पर खाना खाने गए थे पुलिस के अनुसार, 30 जनवरी को रात 10 बजे वैष्णो ढाबा पर खोड़ा के रहने वाले सत्यम (25) और उसका दोस्त श्रीपाल (26) तीन और दोस्तों के साथ खाना खाने पहुंचे थे। उन्होंने वेज थाली ऑर्डर की। खाने के बाद स्टाफ ने बिल थमाया। बताया जा रहा है कि 3 हजार रुपये का बिल आया था। बिल को लेकर की थी गाली गलौज सत्यम और श्रीपाल ने कहा कि बिल ज्यादा आया है। इसे लेकर ढाबे वालों से कहासुनी हो गई। कहासुनी गाली-गलौज तक जा पहुंची। ढाबा मालिक ने अन्य कर्मचारियों को बुला लिया। वे सत्यम और उसके दोस्त श्रीपाल से मारपीट करने लगे। मारपीट होते देख उनके दोस्त भाग गए। इसी दौरान ढाबे वालों ने चाकू से गोदकर दोनों की हत्या कर दी। ढाबा मालिक बोला- गाली देने को लेकर हुआ था झगड़ा हत्या का आरोप ढाबे के कर्मचारियों सचिन,राजन, विशेष, सूरज और नागेश पर लगा था। वारदात के दिन ही ढाबा मालिक को पुलिस ने मारपीट में शामिल होने पर गिरफ्तार कर लिया था। ढाबा मालिक धर्मेंद्र ने पुलिस को पूछताछ में बताया- श्रीपाल बिल देखने के बाद गाली देने लगा। हम लोगों ने उसे मना किया लेकिन वह नहीं माना। मैंने उसे पलटे से मारा। श्रीपाल और उसका दोस्त सत्यम कर्मचारियों से मारपीट करने लगे। इसी दौरान कर्मचारी राजन और विशेष ने दोनों पर चाकू से हमला किया। दोनों जख्मी हो गए। इस बाद हम लोग भाग गए। अब पढ़िए कैसे दोनों आरोपी पकड़े गए एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया- रविवार रात में करीब 10 बजे पुलिस खोड़ा में चेकिंग कर रही थी। तभी दो युवक बाइक से आते हुए दिखे। उन्हें रोकने के लिए इशारा किया गया। वे पुलिस पर फायरिंग करके भागने लगे। बचाव में पुलिस ने भी फायरिंग की। गोली दोनों युवकों के पैर में लगी। वे घायल हो गए। पूछताछ में पता चला है कि दोनों खोड़ा में ढाबे पर हुए मर्डर में शामिल रहे हैं। उनके पास एक चोरी की बाइक, दो तमंचे बरामद हुए हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है।
ये खबर भी पढ़िए- ‘ब्राह्मण सांसदों ने क्या घुंघरू पहन रखा है’: बरेली सिटी मजिस्ट्रेट बोले- हालात सिविल वॉर जैसे, नहीं जागे तो पीढ़ियां माफ नहीं करेंगी ‘क्या आप ब्राह्मणों का नरसंहार चाहते हैं। ब्राह्मण सांसद-विधायकों से पूछना चाहता हूं- क्या बहन-बेटियों का सड़कों पर रेप होगा, तब भी चुप रहोगे। क्या घुंघरू पहन रखा है, कब बोलेंगे? प्रयागराज डीएम किसके लिए रोटी सेंक रहा था? क्या वह शंकराचार्य है?’ यह बातें बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने कही। पढ़ें पूरी खबर…
https://ift.tt/BiRmfzk
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply