गाजियाबाद की थाना लोनी पुलिस ने महिला की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल की गई अवैध पिस्टल, मैगजीन और तीन कारतूस भी बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपी लोनी के ही रहने वाले हैं। 11 नवंबर की रात करीब दो बजे अशोक विहार के रहने वाले अरमान ने थाना लोनी में तहरीर दी थी कि उसकी 55 वर्षीय मां नवासी को किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोली मार दी, जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि हत्या में शामिल आरोपी शाकिब पुत्र रहीसुद्दीन और उसका साथी शादाब पुत्र इकरामुद्दीन हैं। दोनों ही लोनी के रहने वाले हैं। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते मंगलवार को दोनों को अशोक विहार क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। शाकिब के पास से 32 बोर की अवैध पिस्टल, मैगजीन और तीन कारतूस बरामद किए गए। भगाकर शादी करना चाहता था पूछताछ में शाकिब ने बताया कि वह महिला की बेटी को पसंद करता था और उसे भगाकर शादी करना चाहता था। महिला को इसकी जानकारी हो गई थी, जिसके बाद वह अपनी बेटी का घर से निकलना बंद कर दिया। इसी बात से नाराज होकर शाकिब ने अपनी गर्लफ्रेंड की मां को मौत के घाट उतारने की योजना बनाई। शाकिब ने साथी शादाब से पिस्टल लेकर वारदात को अंजाम दिया। हत्या के बाद दोनों फरार थे और अलग-अलग जगहों पर छिपते-छिपाते घूम रहे थे। पुलिस के अनुसार शाकिब पर यह पहला मुकदमा है, जबकि शादाब के खिलाफ थाना अंकुर विहार में चोरी का एक मामला दर्ज है। दोनों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी भी जुटाई जा रही है। थाना लोनी पुलिस टीम ने इस हत्या का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
https://ift.tt/6vznoWU
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply