गाज़ियाबाद के आईटीएस कॉलेज मोहन नगर में SIR विशेष गहन पुनरीक्षण सही सूची, सही मत विषय पर एक महत्वपूर्ण विचार संगोष्ठी का आयोजन आज शाम किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र शामिल हुए। यह कार्यक्रम राधे श्याम चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र, शिक्षाविद और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। SIR का महत्व समझें संगोष्ठी में SIR प्रक्रिया, मतदाता सूची के पुनरीक्षण, पारदर्शिता, मताधिकार की सुरक्षा और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने बताया कि सही और अद्यतित मतदाता सूची लोकतंत्र का आधार है और नागरिकों को इस अभियान में सक्रिय रूप से सहयोग करना चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री कलराज मिश्र ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत रखने के लिए SIR अभियान अत्यंत आवश्यक है। जिससे सही मतदाता सही प्रतिनिधि चुन सकें। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया के तहत फर्जी वोटरों के नाम हटाए जाएंगे, जिससे घुसपैठ और अनुचित प्रविष्टियों पर रोक लगेगी। अपने BLO को सही जानकारी दें पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र ने सभी से अपील करते हुए कहा कि नागरिक BLO को सही जानकारी दें और SIR अभियान का पूर्ण समर्थन करें। हाईकोर्ट अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय ने भी संबोधित करते हुए कहा कि SIR प्रक्रिया पारदर्शी चुनाव और सशक्त लोकतंत्र की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है और इसके प्रति समाज में अधिक जागरूकता की आवश्यकता है। हाईकोर्ट के अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय ने कहा कि जो जिम्मेदारी है उसका पालन करें। बीएलओ जो भी जानकारी मांगे उन्हें पूरी तरह से उपलब्ध कराकर उनके कार्य में सहयोग कर अपनी जिम्मेदारी समझें।
https://ift.tt/F4ij8a5
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply