DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गाजियाबाद में आज न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ा:दिन में तेज धूप खिलने से मौसम साफ, रात में सर्द हवा चलने का अनुमान

गाजियाबाद में आज सुबह न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई है। पिछले सप्ताह से सुबह का तापमान लगातार 6 डिग्री के आसपास बना हुआ था। आज सुबह 8.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। दिन के तापमान भी बढ़ने का अनुमान है। सुबह से धूप खिली है, और मौसम साफ रहने का अनुमान है। आज शाम से हवा की गति 13 किमी प्रति घंटा से रहेगी। दिन का पारा 26 डिग्री तक पहुंचने का पूर्व अनुमान है। 20 दिन बार हवा की गुणवत्ता में सुधार आज सुबह से जहरीली हवा से भी राहत मिली है। 20 बाद बाद यूपी के गाजियाबाद में एक्यूआई रेड जोन से नीचे यानी 300 से नीचे आ पहुंचा है। इससे पहले गाजियाबाद, नोएडा के अलावा दिल्ली की हवा जहरीली बनी हुई थी। जबकि गाजियाबाद से सटे हापुड़, बागपत के अलावा ग्रेटर नोएडा और मेरठ का AQI 300 के आसपास बना हुआ था। अब प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है। गाजियाबाद में डीजल से चलने वाले ऑटो और टेंपो पूरी तरह बंद हैं। बीएस-4 वाहनों पर भी पाबंदी जारी है। जिला प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण विभाग सड़कों पर निगरानी बढ़ाए हुए हैं। दिवाली से बढ़ा प्रदूषण उत्तर और मध्य भारत में दिवाली के बाद पराली जलाने का सिलसिला शुरू हुआ, लेकिन अब दिसंबर भी एक तिहाई बीत चुका है। इस वजह से प्रदूषण बढ़ने की रफ्तार भी तेज होने लगती है। हरियाणा और पंजाब में सबसे ज्यादा पराली जलाई जाती है। 2015 में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने पराली जलाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया था। इससे किसानों को पराली का सफाया करने में परेशानी होने लगी।


https://ift.tt/6yWqkgO

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *