अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस के अवसर पर मंगलवार को ग्रेस केयर आश्रम, कनावली इंद्रापुरम में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वंदे भारत राष्ट्रवादी संगठन के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की राष्ट्रीय अध्यक्ष वंदना सोनी ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध रोकना केवल कानून का नहीं, बल्कि पूरे समाज का दायित्व है। उन्होंने महिलाओं और बच्चों के अधिकार, सुरक्षा और सम्मान पर विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि स्त्री सिर्फ सुरक्षा की नहीं, बल्कि सम्मान की भी हकदार है। आज जब महिलाओं के खिलाफ हिंसा, हत्या और दुष्कर्म जैसी घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं, तो स्पष्ट है कि चुनौती सिर्फ कानून लागू करने की नहीं, बल्कि समाज की सोच बदलने की है। लगातार जागरूकता पर जोर
वंदना सोनी ने कहा कि अपराध वहीं जन्म लेता है, जहां संवेदनाएं कमजोर पड़ने लगती हैं। इसलिए जरूरी है कि हर बालिका को कानून की जानकारी दी जाए और आत्मरक्षा को स्कूलों और कॉलेजों में अनिवार्य जीवन कौशल की तरह सिखाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यह शिक्षा सिर्फ लड़कियों तक सीमित न रहे, बल्कि लड़कों को भी सम्मान, समानता और सह-अस्तित्व का महत्व सिखाया जाना चाहिए। अपराधों पर नियंत्रण तभी संभव है जब कानून के साथ समाज भी सक्रिय भूमिका निभाए और गलत कार्यों के प्रति स्पष्ट असहमति दर्ज करे, ताकि हर व्यक्ति किसी भी कदम से पहले उसके परिणामों पर विचार करे। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस के तहत वंदे भारत राष्ट्रवादी संगठन लगातार इस संदेश को समाज तक पहुंचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाता रहेगा।
https://ift.tt/tCYdPoB
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply