वाराणसी के सारनाथ स्टेशन पर एक पानी की बोतल तेज आवाज के साथ फट गई। आवाज सुनकर मौके पर भीड़ लग गई। जीआरपी और आरपीएफ की टीम भी मौके पर पहुंची। ब्लास्ट की सूचना मिलते ही वरुणा जोन की पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड, आईबी ने छानबीन की। इसके बाद पुलिस ने एक युवक को पकड़कर पूछताछ, जिसके बैग में बोतल रखी थी। पूछताछ में युवक ने बताया- बोतल में पानी के साथ सल्फॉस की गोलियां एक युवक ने मिलाई थी। गैस की वजह से बोतल फट गई। पटान के रहने वाले युवक राजकुमार ने बताया- मैं एक लड़की से प्यार करता हूं, लेकिन मेरी शादी कहीं और तय हो गई है। वाराणसी में ऑनलाइन परीक्षा देने आने के समय ही यह तय किया था कि गर्लफ्रेंड से आखरी बार बात करके सुसाइड कर लूंगा। प्रेमिका से बात कर रहा था, तभी बोतल फट गई मैंने सल्फॉस की गोलियां खरीदी और सारनाथ स्टेशन पहुंचकर उसे एक लीटर के पानी के बोतल में मिलाया। प्रेमिका से बता कर रहा था कि अचानक बोतल गैस से फट गई। एसीपी विदुष सक्सेना ने बताया – युवक से पूछताछ की गई है। युवक राजू कुमार बिहार के पटना का रहने वाला है और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है। कल भी वह वाराणसी परीक्षा देने आया था, लेकिन उसकी शादी कहीं और तय होने से वह नाराज था। अपनी प्रेमिका से बात करके सुसाइड करने की सोचा था, लेकिन सल्फॉस और पानी के मिश्रण में गैस बनने से यह धमाका हुआ। एसीपी ने बताया – युवक के परिजनों और स्थानीय थाने से संपर्क कर उसे छोड़ दिया गया है। कोई भी संदिग्ध उसके पास नहीं मिली है।
https://ift.tt/cgwFIqz
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply