DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गढ़मुक्तेश्वर में महिला की चाकू से गला रेतकर हत्या:बेड पर खून से लथपथ मिला शव, गर्दन और चेहरे पर चोट के निशान

बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर रुस्तमपुर गांव में 40 वर्षीय महिला की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान रीता के रूप में हुई है, जो अपने पति राहुल शर्मा के साथ रहती थी। उनका इकलौता बेटा मेरठ में अपने दादा के पास रहता है। देखिए घटना से जुड़ी 4 तस्वीरें.. राहुल शर्मा ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात करीब नौ बजे वह बाइक से गांव नानई गया था और उसके बाद चांदपुर चला गया। मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे जब राहुल शर्मा घर लौटे, तो मुख्य गेट खुला मिला। घर के अंदर जाने पर उन्होंने देखा कि उनकी पत्नी रीता का शव बेड पर खून से लथपथ पड़ा था। महिला की गर्दन और चेहरे पर चाकू से कई वार किए गए थे। राहुल के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि रीता शर्मा की किसी नुकीली चीज से वार कर हत्या की गई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया है। गांव में घटना के बाद दहशत का माहौल है।


https://ift.tt/tPHsnNA

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *