DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गढ़मुक्तेश्वर पालिका में नियुक्तियों, भुगतान पर सवाल:सभासदों ने हापुड़ एडीएम को सौंपा ज्ञापन, जांच की मांग

हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका परिषद के सभासदों ने पालिका की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। गुरुवार को सभासदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने हापुड़ के अपर जिलाधिकारी (एडीएम) से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। इसमें सरकारी धन के कथित दुरुपयोग की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। सभासदों का आरोप है कि नगर पालिका में वर्तमान में हो रही नियुक्तियों में नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। ज्ञापन में कहा गया है कि आउटसोर्सिंग के माध्यम से की जा रही इन भर्तियों में न तो शासनादेशों का पालन किया गया और न ही बोर्ड मीटिंग में कोई विधिवत प्रस्ताव पारित किया गया। बिना सक्षम स्वीकृति के की जा रही ये नियुक्तियां वित्तीय अनुशासन के लिए खतरा पैदा कर रही हैं।इसके अतिरिक्त, सभासदों ने ब्रजघाट क्षेत्र में मेला आयोजन के दौरान किए गए भुगतानों पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि बैरिकेडिंग, गोताखोरों और नाविकों के नाम पर हुए भुगतानों की आवश्यकता और उनकी स्वीकृति स्पष्ट नहीं है। ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से सभासद विनय सागर, अरुण गौड़, प्रदीप निषाद, विनय यादव, इकराम नूर और अंकित कंसल सहित अन्य शामिल थे। सभी सभासदों ने एकजुट होकर मांग की है कि पूरे मामले की पारदर्शिता के साथ जांच कराई जाए, ताकि भविष्य में सभी कार्य निर्धारित नियमों के अनुसार संचालित हो सकें।इस संबंध में, एडीएम संदीप कुमार ने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच की जाएगी और सच्चाई सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


https://ift.tt/9kDepVh

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *