प्रयागराज के संगम में चलती नाव पर व गंगा की बहती धारा के बीच महिलाओं ने अनूठे अंदाज में सुंदर कांड का पाठ किया। महिलाओं के इस समूह में कुल 32 महिलाएं शामिल रहीं। नाव पर सुंदर कांड पाठ की शुरूआत बोट क्लब से हुई। किराए पर 2 घंटे के लिए बड़ी नाव की बुकिंग की गई। बाकायदा नाव पर राम दरबार व हनुमानजी की प्रतिमा स्थापित की गई। विधि विधान के साथ शुरू हुआ सुंदर का पाठ। ढोल- मजीरे के साथ महिलाओं सुंदर कांड किया। जय श्रीराम के जयकारे लगाते हुए महिलाएं गंगा, यमुना और सरस्वती के बीच में नाव से करीब 2 घंटे तक भ्रमण करती रहीं। इसकी मुख्य आयोजक रीता श्रीवास्तव रहीं। इसमें राधे-राधे योग एवं एरोबिक्स वेलफेयर सोसाइटी की अंजलि वर्मा के साथ राखी, पूजा, मनीषा, अंजू सिंह, अंजना, बिंदु, दीपा, किरण, सुनीता वर्मा, इंदु, दीपमाला, एकता, ज्योति मणि गुप्ता, मृदुल, परवीन, पिंकी, प्रीति, रचना, रेनू, रीता सिंह, वंदना, बिंदु समेत अन्य शामिल रहीं।
https://ift.tt/sa1bnVk
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply