DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

खेत में सो रहे युवक को डंपर ने कुचला, मौत:रायबरेली के ऊंचाहार में हुआ हादसा, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

रायबरेली जिले के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में सोमवार देर रात एक हादसा हुआ। राख से लदा एक अनियंत्रित डंपर पलटने से खेत में सो रहे एक युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। यह घटना करसेनी मजरे अरखा गांव में हुई। जानकारी के अनुसार, अरखा स्थित एनटीपीसी (NTPC) ऐश डाईक से राख लादकर एक डंपर करसेनी गांव के रास्ते से गुजर रहा था। इसी दौरान गांव निवासी अनिल कुमार पाल अपने खेतों की रखवाली के लिए वहां बने मचान पर सो रहे थे। डंपर चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे डंपर सीधे खेत में जाकर पलट गया और अनिल कुमार पाल उसकी चपेट में आ गए। मृतक अनिल कुमार पाल एनटीपीसी में दैनिक श्रमिक के रूप में कार्यरत थे। उनकी शादी अप्रैल माह में तय थी। इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है, जहां कुछ ही दिनों में शादी की तैयारियां शुरू होनी थीं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। मंगलवार सुबह 10:30 बजे कोतवाल अजय कुमार राय ने युवक की मृत्यु की पुष्टि की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और घटना के कारणों की जांच जारी है।


https://ift.tt/Dg40IwW

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *