DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

खेत में काम कर रही महिला की करंट से मौत:मऊ में फसलों को बचाने के लिए तार लगे थे, लोगों ने बाहर निकाला

चित्रकूट के मऊ थाना क्षेत्र के परदवा गांव में बुधवार सुबह खेत में काम कर रही 40 वर्षीय महिला सुनीता देवी की करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना सुबह करीब 8 बजे हुई, जब वह अपने खेत में काम कर रही थीं। बताया जा रहा है कि खेत में फसलों को बचाने के लिए तार लगाए गए थे, जिनमें अचानक बिजली का करंट उतर आया। सुनीता देवी उसी तार के संपर्क में आ गईं और मौके पर ही गिर पड़ीं। काफी देर तक खेत में गिरी पड़ी रहने के बाद आसपास के लोगों ने उन्हें देखा और बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मऊ पुलिस थाना प्रभारी को दी गई। थाना प्रभारी दुर्विजय सिंह ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने की बात कही है। हल्के के सब इंस्पेक्टर राम आधार सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। मृतका के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। सुनीता देवी के तीन बच्चे हैं। परिवार बेहद गरीब बताया जा रहा है और घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।


https://ift.tt/SOgkjmo

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *