फर्रुखाबाद के शमशाबाद थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना विरिया डंडा तिराहे के पास हुई, जब दो बाइक सवार युवक दावत से लौट रहे थे। कटिया ग्राम पंचायत के मजरा चीटन नगला निवासी गोपाल (लगभग 26 वर्ष) पुत्र मौजी राम और नेम सिंह (लगभग 28 वर्ष) पुत्र महेश चंद्र सुल्तानगंज खरेटा से एक दावत में शामिल होकर घर लौट रहे थे। बेरिया डंडा तिराहे के पास उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में नेम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि गोपाल कुछ दूरी पर जा गिरे। तिराहे पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल दोनों को खाई से बाहर निकाला और शमशाबाद थानाध्यक्ष रमेश सिंह को सूचना दी। थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टर विश्व दीप ने नेम सिंह (लगभग 28 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया। गोपाल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मृतक नेम सिंह की शादी वर्ष 2012 में हुई थी। उनके परिवार में पत्नी रीना और 10 वर्षीय बेटा गुलशन हैं। नेम सिंह अपने तीन भाइयों गोविंद व गौतम और दो बहनों अल्पना व सुहागा में सबसे बड़े थे। देर रात घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमशाबाद से लवी अस्पताल रेफर किया गया यहां भी उसकी गंभीर स्थिति है। चिकित्सक ने बताया उसके सिर में चोट आई है।
https://ift.tt/U5Abu4T
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply