मेरठ में क्रिसमस पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। शहर के विभिन्न गिरजाघरों में सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। श्रद्धालु प्रार्थना करने, मोमबत्तियां जलाने और प्रभु यीशु मसीह के जन्म की खुशियां साझा करने के लिए चर्च पहुंचे। क्रिसमस के अवसर पर आयोजित संदेश सभा में फादर के प्रवचन को सभी ने ध्यानपूर्वक सुना। फादर ने अपने संदेश में कहा कि क्रिसमस केवल सजावट और उत्सव का पर्व नहीं है, बल्कि यह प्रभु यीशु मसीह के जन्म, प्रेम, करुणा और मानवता के संदेश को देने का अवसर है। उन्होंने कहा कि भाईचारा और प्रेम ही क्रिसमस का वास्तविक उद्देश्य है। गिरजाघरों में प्रभु यीशु मसीह के जन्म से जुड़े भक्ति गीत और कैरोल्स गाए गए, जिनमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सामूहिक गीतों के दौरान गिरजाघरों में उत्साह और उमंग का माहौल नजर आया। वहीं, यीशु मसीह के जन्म पर आधारित झांकियां सजाई गईं और स्किट का भी मंचन किया गया। छोटे बच्चे सांता क्लॉज की पोशाक नजर आए
क्रिसमस की खुशियों में बच्चे भी पीछे नहीं रहे। छोटे बच्चे सांता क्लॉज की पोशाक में नजर आए और उन्होंने क्रिसमस ट्री के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। युवाओं और युवतियों ने भी गिरजाघर परिसर में यादगार पल कैमरे में कैद किए। कुछ लोगों ने बताया कि वे पहली बार क्रिसमस के दिन चर्च आए हैं और यहां का माहौल देखकर उन्हें बेहद अच्छा लग रहा है। भक्ति गीतों, प्रार्थनाओं और उल्लास के बीच पूरा वातावरण आध्यात्मिक और खुशनुमा नजर आया। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने एक साथ मिलकर क्रिसमस की खुशियां मनाईं। खुशी और उत्साह के साथ मनाते हैं लोग
विक्की रॉबिन ने कहा कि क्रिसमस साल में एक बार आने वाला त्योहार है, जिसे सभी लोग बहुत खुशी और उत्साह के साथ मनाते हैं। उन्होंने बताया कि चर्च में बड़ी संख्या में लोग प्रार्थना के लिए पहुंचे हैं। वहीं, ज़ेवियर ने कहा कि क्रिसमस खुशियों का त्योहार है और यह हमें उद्धार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। प्रेम और भाईचारे के संदेश के साथ मनाया
करेन ने कहा कि यह त्योहार केवल ईसाई धर्म तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एकता और मानवता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि क्रिसमस यह दर्शाता है कि हम सभी एक साथ हैं और पूरा मेरठ खुशियों में डूबा हुआ है। सर्दियों की शुरुआत के साथ ही क्रिसमस की अनुभूति होने लगती है और जब लोग मिलकर मानवता की मिसाल पेश करते हैं, तो खुशियां दोगुनी हो जाती हैं। मेरठ में क्रिसमस का पर्व आस्था, प्रेम और भाईचारे के संदेश के साथ मनाया गया।
https://ift.tt/7u3oSk9
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply