DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कौशांबी हाईवे पर छात्रों की स्टंटबाजी, 6 गाड़ियां सीज:फेयरवेल के बाद लग्जरी कारों से रील बनाने वाले छात्रों पर कार्रवाई

प्रयागराज-कौशांबी हाईवे पर इंटरमीडिएट के छात्रों द्वारा लग्जरी गाड़ियों से खतरनाक स्टंटबाजी करने का मामला सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 गाड़ियों को जब्त कर लिया है। वीडियो में छात्र-छात्राएं चलती गाड़ियों की छत पर बैठे, खिड़कियों से लटकते और जानलेवा स्टंट करते नजर आ रहे हैं। कुछ छात्रों ने ड्रोन कैमरे से भी इन स्टंट्स का वीडियो शूट कराया। जिसे बाद में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया। बताया जा रहा है कि यह घटना 2 फरवरी की है। नगर पालिका परिषद भरवारी स्थित केपीएस स्कूल में इंटरमीडिएट छात्रों की फेयरवेल पार्टी के बाद, 8 से 10 गाड़ियों में सवार होकर छात्र प्रयागराज-कौशांबी हाईवे पर निकल पड़े और स्टंटबाजी करने लगे। गाड़ियों के काफिले में स्कॉर्पियो, थार और मर्सिडीज जैसी महंगी लग्जरी गाड़ियां शामिल थीं। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कई गाड़ियों की रूफ विंडो से 4-5 छात्र बाहर खड़े थे, जबकि कुछ छात्र दरवाजों की खिड़कियों से लटककर रील बना रहे थे। वीडियो वायरल होते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया। कोखराज थाना पुलिस ने बुधवार शाम तक वीडियो में दिख रहे वाहनों के नंबरों की पहचान कर आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों को थाने लाकर सीज कर दिया। कोखराज थाना प्रभारी सीबी मौर्य ने बताया कि दोषियों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 गाड़ियों को जब्त कर लिया है। अन्य वाहनों की पहचान अभी की जा रही है। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।


https://ift.tt/QVXjYOs

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *