DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कौशांबी में 22 फरवरी को विधिक साक्षरता शिविर लगेगा:44 विभाग पात्रों को सरकारी योजनाओं का देंगे लाभ

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार कौशांबी में 22 फरवरी, 2026 को एक बृहद् विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के पात्र लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें लाभान्वित करना है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव आस्था मिश्रा ने बताया कि यह मेगा शिविर जनपद स्तर पर आयोजित होगा। इसमें जिले के 44 विभाग हिस्सा लेंगे और पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करेंगे। मुख्य शिविर से पहले तहसील स्तर पर भी प्री-कैंप आयोजित किए जाएंगे। तहसील चायल में 10 फरवरी, 2026 को, तहसील सिराथू में 13 फरवरी, 2026 को और तहसील मंझनपुर में 17 फरवरी, 2026 को ये शिविर लगेंगे। ऐसे सभी लोग जो इन योजनाओं के पात्र हैं, वे शिविर में पहुंचकर सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।


https://ift.tt/IxEwj9K

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *