DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कौशांबी में हाईवे पर लग्जरी गाड़ियों से स्टंटबाजी का, VIDEO:कार के सनरूफ-खिड़कियों से बाहर निकल युवक-युवतियों ने बनाई रील

कौशांबी में हाईवे पर 8 से 10 लग्जरी गाड़ियों से खतरनाक स्टंटबाजी का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में युवक और युवतियां तेज रफ्तार गाड़ियों पर बैठकर और खड़े होकर स्टंट करते हुए रील बनाते नजर आ रहे हैं। जिससे न केवल उनकी बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य राहगीरों की जान भी गंभीर खतरे में पड़ सकती है। छात्रों ने चलती कारों की सनरूफ से बाहर निकलकर, खिड़कियों से लटककर स्टंट करते हुए रील बनाई गई। इस पूरे हुड़दंग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला कोखराज थाना क्षेत्र के रामवनगमन मार्ग का बताया जा रहा है। देखिए 2 तस्वीरें…
छत और दरवाजों पर खड़े होकर स्टंट वीडियो में थार समेत कई लग्जरी वाहन शामिल हैं। कुछ युवक चलती गाड़ियों की छत और खिड़कियों पर खड़े होकर स्टंट कर रहे हैं। जबकि कुछ सड़क पर ही वीडियो शूट करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह मामला कोखराज थाना क्षेत्र के रामवनगमन मार्ग का है। इस मार्ग पर यातायात का दबाव अधिक रहता है। ऐसे में इस तरह की स्टंटबाजी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती थी। वीडियो के आधार पर वाहनों के नंबरों से पहचान शुरू वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर संबंधित वाहनों के नंबरों की पहचान शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने के लिए इस तरह के खतरनाक स्टंट न करें, क्योंकि यह न केवल कानूनन अपराध है बल्कि जानलेवा भी साबित हो सकता है।


https://ift.tt/JmAYzkd

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *