कौशांबी के मंझनपुर थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। कादीपुर मेडिकल कॉलेज के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौके पर ही जान चली गई। सूचना मिलने पर मंझनपुर कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान कोखराज थाना क्षेत्र के इचौली गांव निवासी 35 वर्षीय दिनेश कुमार पांडे पुत्र बनवारी लाल के रूप में हुई है। दिनेश शनिवार को मंझनपुर में एक निमंत्रण में गए थे। रात लगभग 10:30 बजे घर लौटते समय मंझनपुर मेडिकल कॉलेज के पास यह हादसा हुआ। एक अज्ञात वाहन ने दिनेश की बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दिनेश घटनास्थल से करीब 25 मीटर दूर जा गिरे और उनकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी जिला अस्पताल पहुंचे। मंझनपुर थाना प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
https://ift.tt/rDZeqQy
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply