DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कौशांबी में धर्मराज मौर्य दोबारा जिलाध्यक्ष बने:राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन ने भाजपा कार्यालय में किया स्वागत

राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन ने भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य का पुनः निर्वाचित होने पर भव्य स्वागत किया। शनिवार शाम को आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संगठन अध्यक्ष अरविंद केसरवानी के नेतृत्व में सैकड़ों व्यापारियों ने धर्मराज मौर्य को अंगवस्त्र और माला पहनाकर बधाई दी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने सभी का अभिवादन करते हुए कहा कि व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। उनके विकास से ही देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो सकती है। उन्होंने बताया कि पूर्ववर्ती सरकारों में अपराधी व्यापारियों से अवैध वसूली करते थे, लेकिन 2014 में भाजपा सरकार बनने के बाद से व्यापारी बिना किसी डर के व्यापार कर रहे हैं। धर्मराज मौर्य ने उपस्थित व्यापारियों को आश्वासन दिया कि उनकी सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। इसी क्रम में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक और राष्ट्रीय जन उद्योग संगठन के जिलाध्यक्ष अरविंद केसरवानी ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में व्यापारी निर्भय होकर कुशलतापूर्वक अपना व्यापार कर रहे हैं। उन्होंने 2027 में जनपद की सभी विधानसभाओं में प्रचंड बहुमत से कमल खिलाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम का समापन ‘जय व्यापारी जय भाजपा’ के नारे के साथ हुआ। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष आशीष केसरवानी, नीरज बनारसी, दिनेश केसरवानी, विकास गुप्ता, झल्लर चौरसिया, नीतू कनौजिया, आशा रानी, रामबाबू मोदनवाल, शिवम केसरी, विनोद कुमार, रामफल मौर्य, संजीव केसरवानी, सचिन वर्मा, सुरेश चंद्र और कृष्णा केसरवानी सहित कई सम्मानित व्यापारी उपस्थित रहे।


https://ift.tt/mTeOUau

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *