DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कौशांबी में धर्मराज मौर्य फिर बने BJP जिलाध्यक्ष:पार्टी ने 14 जिलाध्यक्षों की सूची जारी की, डिप्टी सीएम के करीबी हैं मौर्य

भाजपा मुख्यालय ने देर रात प्रदेश के 14 जिलाध्यक्षों की सूची जारी की। इस सूची के अनुसार, कौशांबी से धर्मराज मौर्य को एक बार फिर भाजपा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कौशांबी में जिलाध्यक्ष पद को लेकर बीते कई महीनों से अटकलें लगाई जा रही थीं। इस पद के लिए जिले के लगभग दो दर्जन से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यालय में अपनी दावेदारी पेश की थी। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने गहन मंथन के बाद यह सूची जारी की। धर्मराज मौर्य मूलतः कौशांबी जिले के निवासी हैं और उन्हें उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का करीबी माना जाता है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, पूर्व में भी धर्मराज मौर्य ने जिले में संगठन का कार्य सुचारु रूप से संभाला था। धर्मराज मौर्य को दोबारा जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर कौशांबी के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें फोन पर बधाई दी है।


https://ift.tt/fLCwPo0

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *