DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कौशांबी में दो लाख रुपए के लिए विवाहिता की हत्या:दहेज के आरोप में पति-ससुर गिरफ्तार, जेल भेजे गए

कौशांबी जिले में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति और ससुर को गिरफ्तार किया है। दोनों पर दहेज हत्या का आरोप है। सोमवार को विधिक कार्यवाही के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। यह घटना बीते 6 दिसंबर शुक्रवार देर रात सराय अकिल थाना क्षेत्र के तरनी तरना गड़रियन का पुरवा में हुई थी। मृतका की पहचान शिवकन्या के रूप में हुई, जिसकी शादी 16 अप्रैल 2024 को सोनू पटेल पुत्र जयकरण सिंह से हुई थी। मृतका के भाई शक्तिवीर पुत्र रामहर्ष ने आरोप लगाया है कि शादी के कुछ समय बाद ही सोनू और उसके परिजनों ने दो लाख रुपए और एक चार पहिया वाहन की अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी थी। शक्तिवीर ने यह भी बताया कि सोनू का किसी अन्य लड़की से संबंध था, जिसके कारण शिवकन्या को अक्सर प्रताड़ित किया जाता था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को लिखापढ़ी के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर सराय अकिल थाने में धारा 80(2)/85 बीएनएस और 3/4 डीपी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद से पति सोनू और ससुर जयकरण सिंह फरार थे। सराय अकिल थाना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए देर शाम मृतका के पति सोनू सिंह पुत्र जयकरण सिंह और ससुर जयकरण सिंह पुत्र रामलखन को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी तरनी तरना गड़रियन का पुरवा के निवासी हैं।


https://ift.tt/GT1drLe

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *