DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कौशांबी में तालाब में फंसी भैंस की मौत:6 घंटे बाद जेसीबी से निकाला, फायर ब्रिगेड पर लगाया लापरवाही का आरोप

कौशांबी के सैनी कोतवाली क्षेत्र के केसारी गांव में एक भैंस तालाब के दलदल में फंस गई, जिसकी छह घंटे की मशक्कत के बाद मौत हो गई। ग्रामीणों ने जेसीबी की मदद से भैंस को बाहर निकाला। इस घटना को लेकर ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड पर लापरवाही का आरोप लगाया है। यह घटना शुक्रवार दोपहर की है। रामचंद्र मौर्य पुत्र राजा राम मौर्य की भैंस चारा चरते हुए घर के पास बने तालाब में गिर गई। पानी में जाने के बाद भैंस गहरे दलदल में फंस गई और बाहर नहीं निकल पाई। स्थानीय लोगों ने भैंस को दलदल में फंसा देखा और तुरंत मालिक रामचंद्र को सूचना दी। रामचंद्र ने तत्काल फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी दी, लेकिन फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद ग्रामीणों ने स्वयं भैंस को बचाने का प्रयास किया। लगभग छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद, ग्रामीणों ने जेसीबी मशीन की सहायता से भैंस को तालाब से बाहर निकाला। हालांकि, तब तक भैंस की मौत हो चुकी थी। रामचंद्र मौर्य के अनुसार, मृत भैंस की कीमत 70 से 80 हजार रुपये थी। वह इस भैंस का दूध बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।


https://ift.tt/XQJ9Bhs

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *