DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कौशांबी में ट्रेन की टक्कर से अधेड़ की मौत:रेलवे लाइन पार करते समय हुआ हादसा, जांच जारी

कौशांबी के पिपरी थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक अधेड़ व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना महमूदपुर मनौरी के डिहवा गांव के पास उस समय हुई जब व्यक्ति रेलवे लाइन पार कर रहा था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान पिपरी थाना क्षेत्र के चल कस्बा निवासी विजय कुमार केसरवानी उर्फ झगड़ु (65 ) के रूप में हुई है। वह गुरुवार को किसी काम से मनौरी गए हुए थे। रेलवे लाइन पार करते समय एक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से उनकी जान चली गई। घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। आवश्यक लिखा-पढ़ी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस दुखद घटना के बाद से मृतक के परिवार में शोक का माहौल है।


https://ift.tt/ow0p7LJ

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *