DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कौशांबी में कांग्रेसियों ने मनरेगा नाम बदलने पर किया प्रदर्शन:जिलाध्यक्ष ने कहा- भाजपा सरकार योजना को खत्म करना चाहती है

कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को कौशांबी जिला मुख्यालय पर मनरेगा बचाओ अभियान के तहत प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध जताया। प्रदर्शनकारी पहले पार्टी कार्यालय में एकत्र हुए, जहां उन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के पास कोई एजेंडा नहीं है और वह केवल नाम बदलने की राजनीति करती है। इसके बाद, सैकड़ों कार्यकर्ता बैनर और तख्तियां लेकर जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचे और वहां भी प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मनरेगा योजना गरीबों और वंचितों की ताकत है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस योजना का नाम बदलकर जनता को भ्रमित कर इसे समाप्त करना चाहती है। पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का कर्तव्य है कि वह गरीबों के लिए चलाई गई इस हितकारी योजना को सुरक्षित रखे। कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष जमशेद अहमद ने बताया कि मनरेगा ही नहीं, बल्कि कांग्रेस सरकार ने गरीबों को सशक्त बनाने के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई थीं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार ने या तो इन योजनाओं का निजीकरण कर दिया या नाम बदलकर उन्हें धीरे-धीरे समाप्त कर दिया। मनरेगा प्रभारी अकरमा (जका) ने कहा कि सरकार के पास धर्म और जाति के अलावा कोई जनमुद्दा नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लोगों को उलझाकर उनके अधिकार छीन लेती है, लेकिन आगामी चुनावों में जनता अपने मत से जवाब देगी। प्रदर्शन के बाद कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन एडीए को सौंपा।


https://ift.tt/eNbzIav

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *