कौशांबी में अपर पुलिस अधीक्षक कौशांबी राजेश कुमार सिंह ने रविवार को मूरतगंज के पट्टी परवेजाबाद में कंबल वितरित किए। यह वितरण शीतलहर और ठंड के मद्देनजर गरीब एवं वृद्ध महिलाओं के लिए किया गया। इस दौरान उन्होंने लगभग पांच दर्जन से अधिक महिलाओं को कंबल दिए। एएसपी ने महिलाओं के स्वास्थ्य और कुशलक्षेम की जानकारी ली और उन्हें ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने के प्रति जागरूक किया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस विभाग केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के जरूरतमंद और असहाय वर्गों की सहायता भी करता है। कंबल वितरण कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन की इस मानवीय पहल की सराहना की। महिलाओं ने इस सहयोग के लिए अपर पुलिस अधीक्षक और जनपद पुलिस का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में स्थानीय पुलिस कर्मचारी और क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक भी उपस्थित रहे।
https://ift.tt/6OljpwE
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply