DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कोहरे से ट्रेनें और फ्लरइट्स लेट:प्रयागराज एक्सप्रेस-हमसफर एक्सप्रेस 5.40 घंटे देर से पहुंची, हवाई अड्डे पर भी देरी

घने कोहरे और खराब मौसम ने मंगलवार को रेल व हवाई यातायात को बुरी तरह प्रभावित किया। दिल्ली रूट से आने वाली प्रमुख ट्रेनें अपने समय से घंटों लेट रहीं। जिससे स्टेशनों पर सर्दी में यात्रियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। प्रयागराज एक्सप्रेस 5.30 घंटे लेट होकर दोपहर 12:30 बजे सुबेदारगंज पहुंची। हमसफर एक्सप्रेस सुबह 6:20 के बजाय दोपहर 12 बजे प्रयागराज जंक्शन पर दाखिल हुई। अन्य ट्रेनें- पुरुषोत्तम एक्सप्रेस (5.30 घंटे), शिवगंगा (5.25 घंटे), कालिंदी (5 घंटे), रीवा (6.20 घंटे), मुरी (2.30 घंटे) और गाजीपुर-आनंद विहार (2.25 घंटे) लेट रहीं। हमसफर जैसी ट्रेनों में कैटरिंग न होने से बच्चे-बुजुर्ग भूखे-प्यासे परेशान हुए। यात्रियों ने रेलवे के एक्स हैंडल पर शिकायतें कीं। हवाई यात्रा भी प्रभावित हवाई अड्डे पर भी देरी हुई। दिल्ली से एलाइंस एयर फ्लाइट 30 मिनट लेट सुबह 9:30 बजे पहुंची। बिलासपुर उड़ान सुबह 11:15 के बजाय दोपहर 1:15 बजे रवाना हुई। मुंबई फ्लाइट आधे घंटे लेट दोपहर 1:30 बजे आई और 2:15 बजे लौटी।रेलवे व विमानन अधिकारियों ने मौसम सुधरने पर सामान्य संचालन का भरोसा दिया है।


https://ift.tt/phZyk89

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *