लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बृहस्पतिवार को कोहरे और तकनीकी दिक्कतों ने उड़ान संचालन को बुरी तरह प्रभावित किया। सबसे बड़ा असर हैदराबाद-लखनऊ इंडिगो 6ई-608 फ्लाइट पर पड़ा, जिसे पूरी तरह निरस्त करना पड़ा। इसके साथ ही दो दर्जन के करीब उड़ानें देरी का शिकार हुईं, जिससे यात्रियों को लंबा इंतजार झेलना पड़ा। कई प्रस्थान उड़ानें शेड्यूल से पीछे बृहस्पतिवार सुबह से ही उड़ानों की टाइमिंग बिखरी रही। लखनऊ से इंदौर जाने वाली इंडिगो 6ई-7221 करीब 45 मिनट, मुंबई की 6ई-6222 लगभग 40 मिनट और बेंगलुरु की 6ई-435 करीब पौने दो घंटे लेट रवाना हुई। झारसुगड़ा की ओजी-229 45 मिनट देरी से उड़ी। रायपुर की 6ई-7027 एक घंटे, एअर इंडिया की दिल्ली फ्लाइट एआई-1877 करीब आधे घंटे, पुणे की 6ई-118 एक घंटे और मुंबई की 6ई-5201 लगभग 45 मिनट पीछे रही। हैदराबाद की 6ई-6166 पौन घंटे और दिल्ली की एक्ससी-6489 लगभग 50 मिनट देरी से उड़ सकी। लैंडिंग टाइमिंग भी बिगड़ी आने वाली उड़ानों की लैंडिंग भी प्रभावित रही। हैदराबाद से आने वाली 6ई-453 करीब डेढ़ घंटे, पटना से 6ई-925 दो घंटे, अहमदाबाद की 6ई-935 लगभग 35 मिनट, दिल्ली से 6ई-6614 करीब 40 मिनट और एक्ससी-6488 एक घंटे लेट लैंड हुईं। अहमदाबाद से आने वाली 6ई-6244 भी करीब डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची।
https://ift.tt/HGF67hU
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply