आगरा में रविवार सुबह से ही घना कोहरा छा गया। विजिबिलिटी काफी कम हो गई। ताजमहल कोहरे में छुप गया। ओस की बूंदों की से गलन बढ़ गई। शहर के बाहरी क्षेत्रों में कोहरे का असर ज्यादा रहा। एक्सप्रेसवे और हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई। ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से लेट चल रही हैं। पिछले कई दिनों से मौसम खुला हुआ था। सुबह न कोहरा था और न ही धुंध। मगर, रविवार की सुबह कोहरे में लिपटी रही। कोहरा काफी घना था। ओस की बूंदों की वजह से गलन काफी बढ़ गई। सड़क किनारे लोग आग के सामने बैठे नजर आए। कोहरे की स्थिति ये थी कि 10 मीटर की दूरी भी साफ नजर नहीं आ रही थी। शनिवार रात से ही कोहरा घना हो गया था। दिसंबर खत्म होने के साथ ही तापमान में गिरावट आ रही है। पिछले दिनों की अपेक्षा शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान कम रहे। पिछले दिनों तापमान की स्थिति वंदेभारत-शताब्दी जैसी ट्रेनें लेट रविवार सुबह शहर के बाहरी क्षेत्रों में कोहरे का असर ज्यादा रहा। इसकी वजह से ट्रेनें काफी देरी से चल रही हैं। आगरा-खजुराहो वंदेभारत, शताब्दी, ताज एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें आधा से एक घंटे देरी से चल रही हैं। दूसरी अन्य ट्रेनें तो 2 से 3 घंटे लेट हैं। देखिये कोहरे की 3 तस्वीरें… कोहरे की वजह से एक्सप्रेसवे और हाईवे पर वाहन चलाना मुश्किल हो गया। रविवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कई वाहन टकराने से बचे। आगरा-जयपुर हाईवे पर भी विजिबिलिटी काफी कम रही। पूर्वानुमान मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को दिन में कुछ देर के लिए हल्की धूप निकल सकती है। शाम को घना कोहरा होगा। सोमवार सुबह भी घने कोहरे का अलर्ट है। इस बीच तापमान में गिरावट आ सकती है। ये रह सकती है तापमान की स्थिति
https://ift.tt/Vo3ZBQA
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply