आगरा में सोमवार सुबह से मौसम अचानक बदल गया। शहर में घना कोहरा छाने के साथ ही गलन भी बढ़ गई। कोहरा इतना घना था कि ताजमहल दिखाई नहीं दिया। हालात ऐसे रहे कि 10 कदम की दूरी पर खड़े पर्यटकों को भी ताजमहल नजर नहीं आया, जिससे वे मायूस दिखे। घने कोहरे के कारण पर्यटक न तो ताजमहल पर सेल्फी ले सके और न ही कोई यादगार फोटो खिंचवा सके। कोहरे को लेकर अलर्ट जारी
कोहरे की वजह से आम दिनों की तुलना में सोमवार को मॉर्निंग वॉक पर निकलने वालों की संख्या भी कम रही। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने 20 दिसंबर तक घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। सोमवार सुबह से ही शहर और आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी काफी कम रही। स्थिति यह थी कि 100 मीटर दूर तक भी ठीक से दिखाई नहीं दे रहा था। हाईवे और एक्सप्रेसवे पर हालात और भी खराब रहे। विजिबिलिटी कम होने के कारण वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गए और वाहन बेहद धीमी गति से चलते नजर आए। ये रही तापमान की स्थिति
वहीं, तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। रविवार सुबह का तापमान लगभग 11 डिग्री सेल्सियस था, जबकि सुबह तापमान गिरकर 9 डिग्री सेल्सियस रह गया। इसकी वजह से लोगों को ठंड का अहसास अधिक हुआ।
देखें तापमान की स्थिति पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार, 20 दिसंबर तक सुबह घना कोहरा होगा। दोपहर में हल्की धूप निकल सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और ठंड का अधिक एहसास होगा। ये रह सकती है तापमान की स्थिति
https://ift.tt/ZCTGpIy
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply