गोंडा जिले के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में ‘वीर बाल दिवस’ के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कोविड-19 महामारी में अपने माता-पिता या दोनों को खो चुके 19 बच्चों को लैपटॉप वितरित किए गए। यह पहल बच्चों की शिक्षा जारी रखने और उन्हें डिजिटल संसाधनों से जोड़ने के उद्देश्य से की गई है। अधिकारियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस कदम को बच्चों की शिक्षा को निरंतर बनाए रखने तथा उन्हें डिजिटल संसाधनों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास बताया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में राष्ट्रभक्ति, आत्मविश्वास, सृजनात्मकता और सामाजिक दायित्व की भावना को प्रोत्साहित करना था। इस अवसर पर जिलाधिकारी गोंडा प्रियंका निरंजन और मुख्य विकास अधिकारी गोंडा अंकिता जैन ने प्रतिभाग किया। स्टॉल भी देखे दोनों अधिकारियों ने विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। विद्यार्थियों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, विज्ञान, हस्तशिल्प और नवाचार से संबंधित आकर्षक स्टाल प्रदर्शित किए, जिनकी जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ने सराहना की। अधिकारियों ने बच्चों से संवाद कर उनके विचारों और रचनात्मक प्रयासों के बारे में जानकारी ली तथा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं और उनमें नेतृत्व क्षमता व आत्मनिर्भरता का भाव उत्पन्न करते हैं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों और छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि आज के बच्चे ही देश का भविष्य हैं और ऐसे मंच उन्हें अपनी प्रतिभा को पहचानने व निखारने का अवसर प्रदान करते हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने भी विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान और सामाजिक चेतना के महत्व पर जोर दिया। इस कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोंडा की प्राचार्य गीता त्रिपाठी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कुछ और तस्वीरें देखें
https://ift.tt/hzF4w1U
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply