ललितपुर कोर्ट में हत्या के मामले में पेशी पर आई एक महिला दोष सिद्ध होते ही फूट फूटकर रोने लगी और कोर्ट में ही सल्फास की गोली निगल ली। जबतक लोग उसे रोक पाते उसने पानी पी लिया। हालत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां 3 घंटे इलाज के बाद हालत में सुधार न होने पर झांसी रेफर कर दिया गया। झांसी पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। 2 साल पहले हुई एक युवक की हत्या में महिला आरोपी थी। एक साल से जमानत पर थी। आज 12 बजे कोर्ट में पेशी पर आई थी। पूरा मामला अपर जिला सत्र न्यायालय एससीएसटी एक्ट स्पेशल न्यायालय का है। अब समझिए पूरा मामला 2 साल पहले कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला नेहरू नगर नेन्सी गार्डन के पीछे रहने वाले किशन (22) पुत्र पन्नालाल अहिरवार को 17 सितम्बर 2023 की रात 9 बजे पीटा गया था। आरोप था कि वो मोहल्ले के ही रहने वाले लोगों से गाली गलौज कर लड़कियों को अपशब्द कह रहा था। जिसके बाद गेंदा बाई (60), उसकी बेटी अशर्फी उर्फ अप्पी, बेटा बबलू, पति नंदलाल के अलावा सुरेंद्र, द्रोपाल पर बेरहमी से लाठी डंडों से पीटने का आरोप लगा। मारपीट में किशन को गंभीर चोटे आईं। थोड़ी देर इलाज के बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में सभी 6 आरोपियों को जेल भेजा गया था। जहां से एक साल पहले सभी को जमानत मिल गई थी। लेकिन पेशी हर महीने हो रही थी। इसी बीच एक आरोप गेंदा के पति नंनदलाल की पांच महीने पहले मौत हो गई। उसके बाद गेंदा बाई लगातार पेशी पर आ रही थीं। आरोपी पक्ष के अधिवक्ता बृजेंद्र सिंह यादव ने बताया- हत्या के मामले में आज कोर्ट में दोष सिद्धी को लेकर सुनवाई हो रही थी। सुनवाई के दौरान जज साहब ने गेंदा बाई समेत सभी आरोपियों को हत्या का दोषी करार दिया। सभी को पुलिस कस्टडी में लेने का आदेश दिया। इसी दौरान गेंदा बाई ने अचानक अपने हाथ में सल्फास की गोली निकाली और निगल लिया। जबतक हम लोग उसे रोक पाते उसने ऊपर से पानी पी लिया। उसी दौरान उसके बेटे ने बताया कि मां ने जहर खाया है। ये सुनते ही कोर्ट में अफरातफरी मच गई। आनन फानन में उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां तीन घंटे तक उसका इलाज चला। हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। झांसी लेकर जाते समय रास्ते में ही मौत उसने दम तोड़ दिया। मौत के बाद उसके शव को झांसी में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। 10 दिसंबर को होगा सजा का ऐलान वकील के मुताबिक, दोष सिद्ध होने के बाद बाकी 4 आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। उनको सजा का ऐलान 10 दिसंबर को किया जाएगा।
https://ift.tt/jHn2RlT
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply