DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कोर्ट के आदेश पर सास को घर में मिली एंट्री:12 पुलिसवालों के साथ महिला को लेकर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट, बहू ने निकाला था

फिरोजाबाद में एक बुजुर्ग महिला को कोर्ट के आदेश के बाद अपने घर में एंट्री मिली। दो साल से ज्यादा समय तक उन्हें अपनी बेटी के यहां रहना पड़ा। गुरुवार को सिटी मजिस्ट्रेट और कोतवाल 3 गाड़ियों और 12 पुलिसवालों के साथ महिला को लेकर मौके पर पहुंचे। उन्हें घर में प्रवेश कराया। बहू को हिदायत दी अगर सास को परेशान किया तो कार्रवाई होगी। बहू का अपने पति से विवाद चल रहा था। गुस्से में पति घर छोड़कर चला गया। इसके बाद बहू ने सास को परेशान करना शुरू कर दिया। उसे उसके ही घर से निकाल दिया। सास ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने पुलिस को सास को घर प्रवेश कराने का आदेश दिया। साथ ही चेतावनी दी यदि सास के साथ बहू गलत व्यवहार न करे। मामला थाना दक्षिण इलाके का है।
अब जानिए पूरा मामला… राजपुताना मोहल्ले में बुजुर्ग सत्यवती का मकान है। इसमें 4 दुकानें भी हैं। सत्यवती के बेटे राहुल और बहू कृष्णा के बीच विवाद चल रहा था। मामला कोर्ट में भी है। इस कारण राहुल साल दिसंबर 2023 में मकान छोड़कर चला गया। वह आज तक वापस लौटकर नहीं आया। राहुल के कोई संतान नहीं है। दिसंबर में ही बहू कृष्णा ने सास को घर से बाहर ​निकाल दिया। मकान को किराए पर उठा दिया। सास अपनी बेटी के यहां मेरठ में जाकर रहने लगी। 24 अगस्त 2025 को कोर्ट ने सुनाया फैसला सास सत्यवती ने जनवरी 2025 में सीजेएम कोर्ट में वाद दायर किया। 24 अगस्त 2025 को कोर्ट ने सास सत्यवती के पक्ष में फैसला सुनाया। उन्हें अपने घर में रहने का आदेश दिया। कोर्ट ने कहा- बहू को रहने के लिए एक कमरा मिलेगा। बाकी घर में सास रहेगी। कोर्ट ने कहा- उनके साथ किसी प्रकार का दुर्व्यवहार न किया जाए। 3 गाड़ियों से महिला को लेकर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश के अनुपालन में गुरुवार को सिटी मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडेय और थाना दक्षिण इलाके के कोतवाल योगेंद्र पाल सिंह तीन गाड़ियों के साथ सत्यवती को लेकर उनके घर पहुंचे। कोतवाल ने सत्यवती को अपनी गाड़ी में बैठाया था। सुरक्षा के लिए 12 पुलिसकर्मी भी साथ थे। सिटी मजिस्ट्रेट ने सास सत्यवती को घर में प्रवेश कराया। बहू कृष्णा को सख्त चेतावनी दी। कहा- यदि भविष्य में सास के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार, प्रताड़ना की गई तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को कोर्ट के आदेश का पालन कराने में छह महीने से अधिक समय लग गया। इस पर पुलिस का कहना है कि महिला अपनी बेटी के यहां मेरठ में रह रही थी। आज जब महिला आई तो उसे साथ लेकर घर पहुंचाया गया। मकान में रह रहे किराएदार से मकान खाली कराया। सिटी मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडेय का कहना- सास-बहू के बीच का मामला था। कोर्ट ने सास के पक्ष में फैसला सुनाया था। इसलिए सास को उनके घर में प्रवेश दिलाया गया। बहू को हिदायत दी गई है कि सास के साथ गलत व्यवहार न करे। ———————— ये खबर भी पढ़िए… देवर की शादी से पहले महिला सिपाही ने जान दी:मासूम बेटी रोए जा रही; लखनऊ में तैनात प्रीति ने लव-मैरिज की थी हरदोई में महिला सिपाही ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। महिला सिपाही प्रीति सिंह (34) लखनऊ के इंदिरानगर थाने में तैनात थी। प्रीति ने घरवालों के खिलाफ जाकर सौरभ से 12 साले पहले लव मैरिज की थी। 7 महीने पहले ही बेटी को जन्म दिया था। घरवालों की नाराजगी की वजह से शादी के बाद से ही दोनों सौरभ के चाचा के घर पर रहते थे। पूरी खबर पढ़िए…


https://ift.tt/OkthuwY

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *