DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कोर्ट के आदेश पर दहेज उत्पीड़न मामले में FIR:हापुड़ में जेठ ने किया दुष्कर्म का प्रयास

हापुड़ में दहेज उत्पीड़न और दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर हुई, क्योंकि पुलिस और अधिकारियों से शिकायत के बाद भी पहले कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। पीड़ित विवाहिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 14 अप्रैल 2025 को मेरठ के आनंद निकेतन कॉलोनी निवासी कृष्ण गोपाल से हुई थी। शादी में उसके परिजनों ने करीब 33 लाख रुपए, आभूषण और घरेलू सामान दिया था। इसके बावजूद पति कृष्ण गोपाल, जेठ योगेश सैनी और जेठानी प्रभा 15 लाख रुपए अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को गाली-गलौज, मारपीट और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। पीड़िता के अनुसार, 24 जून 2025 को जब उसका पति और जेठानी घर पर नहीं थे, तब जेठ योगेश सैनी उसके कमरे में घुस आया। विरोध करने पर उसने पीड़िता के साथ छेड़छाड़ की और दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोप है कि उसने पीड़िता का गला दबाकर हत्या का भी प्रयास किया। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और आगे की जांच की जा रही है।


https://ift.tt/fvEQM4r

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *