प्रयागराज में कोडीनयुक्त कफ सिरप की अवैध खरीद-फरोख्त के मामले का मुख्य अभियुक्त मो. सैफ बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में सैफ ने स्वीकार किया है कि वह अपने भाई फैजुररहमान के साथ मिलकर लंबे समय से कफ सिरप की अवैध तस्करी का नेटवर्क चला रहा था। 12 दिन पहले गिरफ्तार हुआ था भाई पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सैफ ने पूछताछ में बताया कि प्रयागराज में फर्म मेसर्स एम के हेल्थकेयर और वाराणसी में पीडी फार्मा जैसी फर्जी फर्मों के नाम पर कोडीनयुक्त कफ सिरप की सप्लाई की जाती थी। जांच में यह भी सामने आया है कि सैफ का भाई फैजुर रहमान वाराणसी में इसी तरह की अवैध गतिविधियों में संलिप्त था और उसे 23 जनवरी को वाराणसी पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। प्रयागराज, वाराणसी और कानपुर तक फैला नेटवर्क जांच में यह बात भी सामने आई कि दोनों भाइयों का नेटवर्क सिर्फ प्रयागराज तक सीमित नहीं था, बल्कि कानपुर और वाराणसी जैसे शहरों में भी सक्रिय था। प्रयागराज के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र और वाराणसी के सारनाथ इलाके में स्थित फर्जी फर्मों के माध्यम से कफ सिरप की खरीद-फरोख्त की जा रही थी। पुलिस का मानना है कि इतनी बड़ी मात्रा में कोडीनयुक्त कफ सिरप की खरीद सामान्य व्यापार नहीं हो सकती और इसके पीछे एक संगठित अवैध नेटवर्क काम कर रहा था, जो नशे के लिए इन दवाओं की सप्लाई कर रहा था। वाराणसी पुलिस भी कर रही थी तलाश वाराणसी पुलिस भी सैफ की तलाश में थी। अब प्रयागराज से उसकी गिरफ्तारी के बाद वाराणसी पुलिस इस मामले में भी उसका वारंट बनवाएगी। इसके बाद आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर विस्तृत पूछताछ की जाएगी, ताकि नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और सप्लाई चैन का पूरा खुलासा हो सके। भाई का नाम भी बढ़ाया गया एयरपोर्ट थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी मो. सैफ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। विवेचना के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर उसके भाई फैजुर रहमान का नाम भी इस मुकदमे में बढ़ाया गया है। आगे की जांच में अन्य सहयोगियों और फर्जी फर्मों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।
https://ift.tt/HwkAQ8q
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply