DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कॉलेज खुलने से पहले लखनऊ नगर निगम ने ताला जड़ा:₹24 लाख से ज्यादा बकाया है हाउस टैक्स, नोटिस चस्पा कर सील किया

लखनऊ नगर निगम ने शहर के नवयुग कन्या महाविद्यालय के गेट पर आज सुबह ताला जड़ दिया। सुबह कॉलेज खुलने से पहले ही निगम की टीम पहुंच गई। सुबह 6:45 बजे कॉलेज के गेट पर ताला लगाकर उसे सील कर दिया गया। गेट पर ही एक नोटिस चस्पा किया गया है जिस पर ताला लगाने का कारण लिखा है। कॉलेज खुलने के समय पर जब स्टूडेंट्स पहुंचे तो उन्हें बाहर ही खड़े होना पड़ा। काफी देर तक इंतजार के बाद स्टूडेंट्स घरों की ओर लौट गए। सीलिंग के खिलाफ आपत्ति करने पर मौके पर कॉलेज प्रशासन के साथ नगर निगम की टीम की तीखी नोकझोंक भी हुई। कार्रवाई की 3 तस्वीरें… खबर लगातार अपडेट की जा रही है…


https://ift.tt/OkijG78

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *