सहारनपुर में ज्वैलरी शोरूम CARATLANE में चोरी के मामले 5 आरोपियों को पुलिस ने अरेस्ट किया है। सभी आरोपी एक ही परिवार के हैं। आरोपियों में 2 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं। मुख्य आरोपी इरशाद उर्फ काला ने बताया कि वह करीब 1 महीने से कबाड़ी बनकर शोरूम की रेकी कर रहा था। चोरी करने के लिए उसने खराब मौसम का दिन चुना, ताकि किसी तरह की हलचल कोई समझ न सके। छत के रास्त घुसकर इरशाद ने चोरी की। सीसीटीवी कैमरों से बचने के लिए आरोपी ने चेहरे पर नकाब लगाया। हालांकि 2000 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना सदर बाजार पुलिस और स्वाट-सर्विलांस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है। पूरा मामला सदर बाजार में दिल्ली रोड पर ‘कैरट लेन’ डायमंड शोरूम का। 23 जनवरी को शोरूम में चोरी हुई थी। दो तस्वीरें देखिए…. अब जानिए पूरा मामला… ‘कैरट लेन’ डायमंड शोरूम में 22 जनवरी की रात चोरों ने दीवार काटकर चोरी की। चोर 2 लाख कैश और करोड़ों रुपए के गहने चुराकर भाग गए। घटना की जानकारी 23 जनवरी शुक्रवार सुबह 7 बजे हुई। शोरूम के ठीक बगल में बनी सैनेटरी शॉप वाले ने इसकी जानकारी दी। इसके बाद शोरूम के मैनेजर अकिंत मुखर्जी ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर थाना सदर बाजार पुलिस और स्वाट-सर्विलांस की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। 2000 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले पुलिस ने सहारनपुर और आसपास के इलाकों में करीब 2000 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान उत्तराखंड के रुड़की, कलियर और भगवानपुर क्षेत्रों में आरोपियों के होने के जानकारी मिली। सूचना मिलने के बाद यूपी पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस के सहयोग से संयुक्त कार्रवाई की, जिसके बाद आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से सोने और हीरे के आभूषण के साथ 45,100 रुपए नकद बरामद किए गए हैं। सभी आरोपी एक ही परिवार के पुलिस ने इस मामले में इरशाद उर्फ काला, दिलशाद, काली, सीमा और सलमा को गिरफ्तार किया है। इरशाद और दिलशाद दोनों सगे भाई हैं। सीमा दिलशाद की पत्नी है। काली दिलशाद और इरशाद की मां है। वहीं, सलमा भी इनकी रिश्तेदार है। इस गैंग की सरगना इनकी मां काली है, जो पूरे नेटवर्क को लीड करती है। इस परिवार का नेटवर्क उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों तक फैला हुआ है। गिरोह में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के चलते इसे ‘काली गैंग’ के नाम से जाना जाता है। अब जानिए चोरी कैसे की… छत के रास्ते पहुंचा शोरूम, ग्लेंडर से लगाई सेंध इरशादी ने पुलिस पूछताछ में बताया- इरशाद एक दिन पहले पास की बिल्डिंग से छत के रास्ते शोरूम की छत पर पहुंच गया था। रात में उसने बिजली के केबल काट दिए। ग्लेंडर की मदद से दीवार में सेंध लगाई। इसके बाद शोरूम के अंदर घुसकर आभूषण और नकदी चोरी कर ली। सीसीटीवी कैमरों से बचने के लिए इरशाद ने चेहरे पर नकाब लगाया था। बाहर निकलते समय पहचान छिपाने के लिए चाल बदलकर चलने की भी कोशिश की गई थी। नकली गहनों से पुलिस को गुमराह करने की थी तैयारी पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले से ही कुछ नकली आर्टिफिशियल आभूषण खरीदकर रखे हुए थे, ताकि पकड़े जाने की स्थिति में पुलिस को भ्रमित किया जा सके। हालांकि, तलाशी के दौरान चोरी किए गए असली आभूषण और नकदी बरामद कर ली गई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने व हीरे के आभूषण और 45,100 रुपए नकद बरामद किए हैं। सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनके आपराधिक नेटवर्क की आगे भी जांच की जा रही है।
https://ift.tt/8kFAY6E
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply