सहारनपुर में ज्वैलरी शोरूम CARATLANE में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। थाना सदर बाजार पुलिस और स्वाट-सर्विलांस की संयुक्त टीम ने एक ही परिवार के 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सोने और हीरे के आभूषण के साथ 45,100 रुपए नकद बरामद किए गए हैं। एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि 23 जनवरी की रात थाना सदर बाजार क्षेत्र में स्थित CARATLANE ज्वैलरी शोरूम की दीवार काटकर चोरों ने चोरी की थी। चोर सोने, डायमंड के आभूषण और नकदी लेकर भाग गए थे। मामले में स्टोर मैनेजर अकिंत मुखर्जी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। एक ही परिवार के 5 आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने इस मामले में इरशाद उर्फ काला, दिलशाद, काली, सीमा और सलमा को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं। पुलिस के मुताबिक, इस गैंग की सरगना इनकी मां है, जो पूरे नेटवर्क को संचालित करती थी। इस परिवार का नेटवर्क उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों तक फैला हुआ है। गिरोह में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के चलते स्थानीय स्तर पर इसे ‘काली गैंग’ के नाम से जाना जाता है। कबाड़ी बनकर की रेकी पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी इरशाद उर्फ काला ने बताया कि वह करीब एक महीने से कबाड़ी का भेष बनाकर शोरूम की रेकी कर रहा था। वारदात के लिए खराब मौसम का दिन चुना गया, ताकि आवाज और हलचल किसी के ध्यान में न आए। छत के रास्ते पहुंचा शोरूम, ग्लेंडर से लगाई सेंध आरोपी घटना से एक दिन पहले पास की इमारत की छत के रास्ते शोरूम की छत पर पहुंच गया था। रात में उसने बिजली के केबल काटे और ग्लेंडर की मदद से दीवार में सेंध लगाई। इसके बाद शोरूम के अंदर घुसकर आभूषण और नकदी चोरी कर ली। सीसीटीवी कैमरों से बचने के लिए आरोपी ने चेहरे पर नकाब लगाया था। बाहर निकलते समय पहचान छिपाने के लिए चाल बदलकर चलने की भी कोशिश की गई थी। 2000 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले घटना के बाद पुलिस ने सहारनपुर और आसपास के इलाकों में करीब 2000 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान उत्तराखंड के रुड़की, कलियर और भगवानपुर क्षेत्रों में आरोपियों की गतिविधियों के सबूत मिले। साक्ष्य मिलने के बाद यूपी पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस के सहयोग से संयुक्त कार्रवाई की, जिसके बाद आरोपियों को दबोच लिया गया। नकली गहनों से पुलिस को गुमराह करने की थी तैयारी पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले से ही कुछ नकली आर्टिफिशियल आभूषण खरीदकर रखे हुए थे, ताकि पकड़े जाने की स्थिति में पुलिस को भ्रमित किया जा सके। हालांकि, तलाशी के दौरान चोरी किए गए असली आभूषण और नकदी बरामद कर ली गई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने व हीरे के आभूषण और 45,100 रुपए नकद बरामद किए हैं। सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनके आपराधिक नेटवर्क की आगे भी जांच की जा रही है।
https://ift.tt/8kFAY6E
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply