प्रयागराज में यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी की पत्नी और पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता को फेसबुक पर धमकी दिए जाने के मामले में पुलिस जांच तेज हो गई है। कोतवाली पुलिस के साथ-साथ साइबर थाना और साइबर सेल की टीमें आरोपी को ट्रेस करने में जुटी हैं। सूत्रों के अनुसार, इस मामले में अब तक कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता की फेसबुक पोस्ट पर एक आईडी से आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए मंत्री नंदी के बारे में धमकी दी गई थी। इस मामले में उनकी सोशल मीडिया प्रभारी पूनम अग्रवाल की तहरीर पर पानदरीबा कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली, SOG और साइबर सेल सूत्रों के मुताबिक, आरोपी को ट्रेस करने के लिए तीन अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। एक टीम कोतवाली पुलिस की है, जबकि दो टीमें एसओजी और साइबर सेल की हैं। ये टीमें तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संबंधित फेसबुक आईडी की गतिविधियों की गहन जांच कर रही हैं। फेसबुक से मांगा गया यूजर डाटा सूत्रों ने बताया कि संबंधित फेसबुक आईडी के संबंध में मेटा (फेसबुक) से डाटा मांगा गया है। आईपी एड्रेस, लॉग-इन लोकेशन और तकनीकी जानकारियों के आधार पर आरोपी की पहचान की कोशिश की जा रही है। हालांकि आरोपी ने अपनी प्रोफाइल लॉक कर रखी है, जिससे जानकारी जुटाने में चुनौती आ रही है। पूणे से भी कनेक्शन अब तक की जांच में सामने आया है कि धमकी देने वाला व्यक्ति कौशांबी जनपद का रहने वाला हो सकता है। सूत्रों के अनुसार, आरोपी ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल के एड्रेस सेक्शन में इलाहाबाद के साथ-साथ पुणे का भी उल्लेख किया है। इससे आशंका जताई जा रही है कि वह कभी प्रयागराज या पुणे में रहा हो या काम के सिलसिले में वहां आता-जाता हो। पहले हो चुका है जानलेवा हमला गौरतलब है कि 12 जुलाई 2010 को कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी पर आरडीएक्स रिमोट बम से प्राणघातक हमला हो चुका है। उस हमले में एक वरिष्ठ पत्रकार और एक गनर की मौत हुई थी। इस मामले का ट्रायल फिलहाल अंतिम चरण में है। ऐसे संवेदनशील समय में इस तरह की धमकी को पुलिस बेहद गंभीरता से ले रही है। गहरी साजिश की आशंका तहरीर में आशंका जताई गई है कि यह धमकी किसी सुनियोजित षड्यंत्र का हिस्सा हो सकती है और इसका संबंध पुराने आतंकी हमले के मुकदमे से जुड़े लोगों की हताशा से भी हो सकता है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है। अफसर बोले, डीसीपी सिटी मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा एक दिन पहले ही दर्ज कर लिया गया है और जिस फेसबुक आईडी से धमकी दी गई है, उसकी गहन जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
https://ift.tt/g1LEiu3
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply