DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कैथेड्रल-अलीगंज चर्च को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया:क्रिसमस ईव पर सेंटा केक ने लुभाया, लखनऊ में 10 बजे कैरल गायन होगा

लखनऊ में क्रिसमस का पर्व पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। चर्चों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। मंगलवार रात को कई गिरजाघरों में मिडनाइट मास का आयोजन हुआ। चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की गईं। पादरियों ने शांति, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। चर्चों के बाहर आकर्षक झांकियां और क्रिसमस ट्री लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। क्रिसमस को लेकर बाजारों में भी जबरदस्त चहल-पहल रही। सांता क्लॉज की ड्रेस, क्रिसमस ट्री, सजावटी लाइटें और केक की जमकर खरीदारी हुई। नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ के मॉल्स में क्रिसमस सेल और खास ऑफर्स ने ग्राहकों को आकर्षित किया। स्कूलों और कॉलोनियों में बच्चों के लिए सांता क्लॉज कार्यक्रम, गीत-संगीत और खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बच्चे सांता की ड्रेस में नजर आए और एक-दूसरे को गिफ्ट देकर खुशियां बांटी। सेंट जोसेफ कैथेड्रल के डॉ. डोनाल्ड डिसूजा ने बताया- कई सप्ताह पहले से क्रिसमस की तैयारियां शुरू हो गई थीं। शहर के मुख्य चर्च हजरतगंज स्थित सेंट जोसेफ कैथेड्रल में रात 10:30 बजे क्रिसमस कैरल गायन के साथ पवित्र मिस्सा होगा। इसकी अगुवाई बिशप जेराल्ड जॉन मथियस और अन्य पुरोहित करेंगे। 2 तस्वीरें देखिए… अपडेट्स के लिए ब्लाग से गुजर जाएं…


https://ift.tt/RGrL3ip

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *