DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कैंसर के लक्षणों को पहचानना बहुत जरूरी- डॉक्टर:विश्व कैंसर दिवस पर की विचार गोष्ठी, लोगों को किया जागरूक

आगरा में इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान शहर के सभी डॉक्टरों ने व्याख्यान दिया और लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक किया। बताया कि कैंसर एक ऐसी बीमारी है जो शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकती है। इसके लक्षणों को पहचानना बहुत जरूरी है। डॉक्टरों ने बताया कि कैंसर के शुरुआती लक्षणों में वजन कम होना, थकान, दर्द, और शरीर में गांठें होना शामिल हैं। इंडिया मेडिकल एसोसिएशन जिलाध्यक्ष पंकज नगाइच ने बताया-आज विश्व कैंसर दिवस पर आईएमए के द्वारा विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया है। कैंसर विशेषज्ञ ने अपना व्याख्यान दिया है। और फिर यहीं व्याख्यान जनता के बीच में सुनाया जाएगा। यूनाइटेड बाय यूनिक आज की थीम
इस दौरान लोगों को विस्तार से कैंसर बिमारी के बारे में जानकारी दी जाएगी। यूनाइटेड बाय यूनिक आज की थीम है। इसका मतलब सभ लोग एक होकर कैंसर से लड़ रहे है, और लड़ेंगे। यूनिक इसी लिए है क्यों कि प्रतेक मरीज कैंसर यूनिक है। लक्षणों को पहचानने के लिए सतर्क रहें
डॉक्टरों ने लोगों को सलाह दी कि वे अपने स्वास्थ्य की नियमित जांच कराएं और कैंसर के लक्षणों को पहचानने के लिए सतर्क रहें। उन्होंने बताया कि कैंसर का इलाज संभव है, लेकिन इसके लिए शुरुआती पहचान बहुत जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और कैंसर के लक्षणों को पहचानने के लिए सतर्क रहें।


https://ift.tt/s1w5JKg

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *