DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

केशव बोले- योगी सरकार से परेशान हैं क्या:सीएम इन वेटिंग पर दिया जवाब, जो मीडिया में चलता है, वो भाजपा ने नहीं होता

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को मिर्जापुर और फिर जौनपुर पहुंचे। मिर्जापुर में उन्होंने मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन किए। इस दौरान केशव ने कहा कि अगर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद के नाम पर कोई ढांचा बना, तो उसे भी अयोध्या की तरह ढहा दिया जाएगा। उन्होंने भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के सवाल पर कहा- जो मीडिया में चलता है, वो भाजपा में नहीं होता। और जो होता है, वो कभी मीडिया में नहीं चलता। उन्होंने कहा कि मतदाता शुद्धिकरण का काम पूरा होने के बाद सपा समेत कई संगठन के लोगों को बूथ लूटने का मौका नहीं मिलेगा। जो अब तक मतदाता सूची में हेरफेर करते थे, अब बूथों को नहीं लूट पाएंगे। विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश हम सब का लक्ष्य है। पीएम मोदी के नेतृत्व में कई महत्वाकांक्षी योजनाओं को फायदा सभी को दिलाया जाएगा। अब डिप्टी सीएम के साथ हुए सवाल-जवाब पढ़िए सवाल: आपके नाम के आगे से सीएम इन वेटिंग का धब्बा कब हटेगा?
जवाब: (हंसते हुए) आप ऐसा राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्तर वाला सवाल क्यों पूछते हैं? प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में इतनी मजबूती से सरकार चल रही है, उससे परेशान हैं क्या? सवाल: अखिलेश यादव SIR को लेकर सवाल उठा रहे?
जवाब: जबसे वो बिहार चुनाव हारकर आए हैं, तब से हताश हैं। वहां कहकर आए थे कि अवध जीतकर आए हैं, मगध भी जीतेंगे। लेकिन, वो मगध भी हार गए। अब तो 2047 तक उनका यूपी में भी नंबर नहीं आने वाला है। वो सपना देख रहे हैं, तो देखते रहें। सवाल: पं. बंगाल में टीएमसी के हुमायूं कबीर बाबरी मस्जिद बनाने की बात कह रहे?
जवाब: 2026 से पहले तो वो बना नहीं पाएंगे। पश्चिम बंगाल में 2026 तक भाजपा की सरकार बन जाएगी। अगर वहां कोई ढांचा बना भी दिया गया तो उसे हम अयोध्या के जैसे ही ढहा देंगे। सवाल: हर घर नल योजना के तहत काम पूरा होने की सूची नहीं मिली?
जवाब: हां कुछ कमियां हैं, हमने समीक्षा में ये कमियां पाई हैं। इन कमियों को जल्द ही दूर कर लिया जाएगा। अब पढ़िए जौनपुर में केशव ने जो कुछ कहा केशव प्रसाद मौर्य जौनपुर में खेलकूद एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव के पैतृक गांव समसपुर पहुंचे। यहां उनके पिता के निधन पर शोक जताया। इसके बाद उन्होंने कहा- अखिलेश यादव को बाबा साहेब अंबेडकर और संविधान पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। सत्ता में रहते हुए उन्होंने संविधान को कुचलने और बाबा साहेब का अपमान करने का काम किया था। उनके अनुयायियों को भी अत्याचार झेलने पड़े थे। सपा केवल नारेबाजी करती है, जबकि भाजपा संविधान और लोकतंत्र के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। दरअसल, अखिलेश यादव ने हाल ही में ‘जय जवान, जय किसान, जय संविधान’ का नया नारा दिया था। अब पढ़िए केशव प्रसाद मौर्य के 4 बड़े बयान… 1- मक्का-मदीना में CCTV लग सकते हैं, तो मदरसों-मस्जिदों में क्यों नहीं
भाजपा सांसद अरुण गोविल के बयान का हवाला देते हुए केशव से पूछा गया कि मक्का-मदीना की तर्ज पर मदरसों और मस्जिदों में CCTV लगाने पर UP सरकार क्या कदम उठाएगी? इस पर केशव ने कहा- सवाल बिल्कुल जायज है। भारत सरकार जल्द इस पर निर्णय लेगी। यूपी के सभी मदरसों में CCTV लगाए जाएंगे। पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए CCTV बेहद जरूरी हैं। बूथ लूटने वालों का युग खत्म
चुनावी प्रक्रिया पर मौर्य ने कहा- चुनाव लोकतंत्र का पवित्र महायज्ञ है। बूथ लूटकर चुनाव जीतने वालों का युग अब खत्म हो गया है। प्रदेश सरकार निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है। शुद्धिकरण होगा तो सपा की विदाई तय
डिप्टी CM ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर बड़ा दावा किया। कहा- जब मतदाता सूची का शुद्धिकरण पूरा होगा, तब समाजवादी पार्टी की विदाई सुनिश्चित हो जाएगी। फर्जी वोटरों के हटने के बाद जनता का सही जनादेश सामने आएगा। कफ सिरप मामले में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
कफ सिरप असुरक्षा और मिलावट के मामले में मौर्य ने सख्त रुख अपनाया। कहा- जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। सरकार किसी को बख्शेगी नहीं। स्वास्थ्य सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। लापरवाही का परिणाम सख्त कार्रवाई होगा। अब जानिए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए केशव के नाम पर चर्चा तेज क्यों? बिहार में भाजपा को बड़ी जीत मिली, केशव चुनाव सह-प्रभारी थे
बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा को बड़ी जीत मिली है। भाजपा कुल 243 सीटों में से 101 पर चुनाव लड़ी और 89 जीती। यानी स्ट्राइक रेट 88% रहा। इस चुनाव के लिए डिप्टी सीएम केशव मौर्य को चुनाव सह-प्रभारी बनाया गया था। इस बड़ी जीत के बाद से ही केशव का नाम भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में तेजी से सामने आया है। चुनाव हारने के बाद भी डिप्टी सीएम बनाया
केशव मौर्य 2022 में सिराथू से विधानसभा चुनाव हार गए थे। इसके बाद भी पार्टी नेतृत्व ने उन्हें डिप्टी सीएम बनाया था। जानकार मानते हैं, केशव को डिप्टी सीएम बनाने के लिए ही पुष्कर सिंह धामी को भी चुनाव हारने के बावजूद फिर से उत्तराखंड में सीएम बनाया गया था। विधान परिषद में नेता सदन का पद भी दिया
सीएम योगी ने जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को विधान परिषद में नेता सदन बनाया था। लेकिन, कुछ दिन बाद ही केंद्रीय नेतृत्व ने दखल देकर केशव को परिषद में नेता सदन बनाया। इसके जरिए पार्टी नेतृत्व ने संदेश दिया था कि संगठन के लिए सीएम योगी और केशव समकक्ष हैं। विधानसभा में सीएम योगी नेता सदन रहेंगे, तो विधान परिषद में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। ————————- ये खबर भी पढ़ें अखिलेश ने डिंपल के साथ मजार पर चादर चढ़ाई, मन्नत का धागा बांधा, जया बच्चन भी साथ रहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव शनिवार को अचानक आगरा के फतेहपुर सीकरी पहुंचे। सूफी गायन के बीच उन्होंने शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पर चादर चढ़ाई। पत्नी डिंपल यादव और राज्यसभा सांसद जया बच्चन भी साथ रहीं। पूरी खबर पढ़ें


https://ift.tt/4uH1K6Q

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *