कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को केशव के परिवार से मिला। केशव की 4 दिसंबर को उसी के जीजा अंश ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी अंश समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया था। कांग्रेस नेताओं ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि जब तक केशव को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता उनके साथ है। पहले एक नजर केशव हत्याकांड पर सदर बाजार इलाके में 4 दिसंबर की रात केशव नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या केशव के जीजा अंश ने की थी। इस हत्या के बाद लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। अगले दिन पुलिस ने मुख्य आरोपी अंश व उसके सहयोगी पीयूष को गिरफ्तार करते हुए हत्या का खुलासा कर दिया। कांग्रेस नेताओं ने परिवार को दी सांत्वना बुधवार को कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश काजला व महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा के संयुक्त नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल केशव के परिवार से मिलने उसके घर पहुंचा। पिता राधेश्याम और माता सोनू से मुलाकात की। उन्हें भरोसा दिलाया कि जब तक हत्यारोपियों को सजा नहीं हो जाती, कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता उनके साथ खड़ा है। मां को दिलाया सहयोग का भरोसा पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने केशव की मां सोनू से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को किसी भी दबाव में आने की जरूरत नहीं है। अगर पुलिस ठीक काम नहीं कर रही तो वह बस सूचित करें। कांग्रेस सड़क पर उतरकर न्याय की इस लड़ाई को लड़ेगी। कांग्रेसियों ने जाना पूरा घटनाक्रम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पिता राधेश्याम से पूरा घटनाक्रम जाना। राघेश्याम ने रात में क्या क्या घटनाक्रम रहा, वह पूरा कांग्रेस नेताओं को बताया। उन्होंने कहा कि यह पूरा प्लान के मुताबिक किया गया है। इस मामले में अभी कई लोग शामिल हैं, जिनको गिरफ्तार किया जाना जरूरी है। कांग्रेस नेताओं ने जल्द उच्चाधिकारियों से मिलने का भरोसा दिलाया।
https://ift.tt/Js6uHvM
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply