भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी की घोषणा की गई। इस अवसर पर कानपुर देहात स्थित भाजपा जिला कार्यालय में घोषणा का लाइव प्रसारण आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में पंकज चौधरी को उत्तर प्रदेश भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया। डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के सभागार में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में यह आधिकारिक घोषणा हुई। महाराजगंज से सात बार के सांसद और केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी को प्रदेश भाजपा की कमान सौंपी गई है। कानपुर देहात भाजपा कार्यालय में जैसे ही घोषणा का लाइव प्रसारण हुआ, कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। परिसर जयघोष से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और ‘जय भाजपा, तय भाजपा’ के नारे लगाए। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रामजी मिश्रा, बृजेंद्र सिंह, महामंत्री बबलू शुक्ला, केपी सिंह, सौरभ मिश्रा, रजोल शुक्ला, गुंजन पाल, श्यामू शुक्ला, योगेंद्र सिंह, आशीष दीक्षित, दीपिका सिंह, शिव विलास मिश्रा, श्याम बिहारी पांडे, विकास मिश्रा और जिला मीडिया प्रभारी सहित कई अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
https://ift.tt/QKiRuLJ
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply