DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

केंद्रीय बजट 2026-27 जनकल्याणकारी और दूरदर्शी: जशंवत सैनी:मंत्री ने इसे विकसित भारत का विजन डॉक्यूमेंट बताया

बागपत में प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री जशंवत सैनी ने भाजपा जिला कार्यालय में केंद्रीय बजट 2026-27 पर पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने बजट को जनकल्याणकारी और दूरदर्शी बताया। मंत्री सैनी ने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत-2047 और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने वाला एक दूरदर्शी विजन डॉक्यूमेंट है। राज्यमंत्री जशंवत सैनी ने बताया कि पिछले 11 वर्षों में मोदी सरकार ने आमजन की सुविधाओं को प्राथमिकता दी है। सरकार ने नवाचार, आर्थिक विकास, रोजगार सृजन और समावेशी विकास को अपनी नीतियों का केंद्र बिंदु बनाया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 इसी सोच का स्पष्ट प्रतिबिंब है, जिसे किसान, युवा, महिलाएं, उद्यमी और मध्यम वर्ग सहित समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। मंत्री सैनी ने आधारभूत संरचना को देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए इसमें ऐतिहासिक निवेश का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014-15 में इन्फ्रास्ट्रक्चर बजट 2 लाख करोड़ रुपये था, जिसे चरणबद्ध तरीके से बढ़ाकर अब 12.2 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया है। यह निरंतर और मजबूत निवेश देश की आर्थिक मजबूती को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि बजट में सड़क, बिजली, पेयजल, आवास और नगरीय विकास जैसे क्षेत्रों में बड़े निवेश का प्रावधान है, जिससे बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी और आमजन के जीवन स्तर में सुधार होगा। मंत्री सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह, जिला अभियान संयोजक डॉ. विनय त्यागी, जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


https://ift.tt/0LeDGWP

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *