DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

केंद्रीय बजट पर मंत्री संदीप सिंह ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस:सर्वांगीण विकास का बताया रोड़मैप, आर्थिक मजबूती के साथ साथ सामाजिक संतुलन को साधने वाला है बजट

केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत किए गए बजट को आमजन तक पहुंचाने के लिए अब जगह जगह भाजपा संगठन प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा है। इसी के तहत शनिवार को मथुरा में उत्तर प्रदेश सरकार में बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिला और महानगर भाजपा द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस कॉन्फ्रेंस में मंत्री संदीप सिंह ने बजट की खूबियों को बताया। केंद्र का बजट आत्मनिर्भर भारत की दिशा में निर्णायक कदम भारतीय जनता पार्टी महानगर एवं जिला इकाइयों द्वारा होटल माधव मुस्कान रेजिडेंसी में केंद्र सरकार द्वारा संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत आम बजट को लेकर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री एवं मथुरा के प्रभारी मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट देश के सर्वांगीण विकास का स्पष्ट रोडमैप है। यह बजट आर्थिक मजबूती के साथ-साथ सामाजिक संतुलन को भी साधने वाला है।उन्होंने कहा कि इस बजट में गरीब, किसान, महिला, युवा और मध्यम वर्ग—सभी के हितों को समान रूप से समाहित किया गया है। सड़क,रेल और शहरी सुविधाओं का होगा विस्तार राज्य मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मूलभूत क्षेत्रों पर सरकार का विशेष फोकस बजट में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। शिक्षा ढांचे के विस्तार एवं गुणवत्ता सुधार के लिए किए गए प्रावधान भविष्य की पीढ़ी को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।प्रभारी मंत्री संदीप सिंह ने बताया कि बुनियादी ढांचे के विकास के लिए किए गए बजटीय प्रावधानों से सड़क, रेल और शहरी सुविधाओं का व्यापक विस्तार होगा। इससे न केवल रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, बल्कि आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। किसानों की आय में होगी वृद्धि किसानों के संदर्भ में प्रभारी मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि बजट में की गई घोषणाएं कृषि क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अहम कदम हैं। आधुनिक तकनीक, सिंचाई योजनाओं और भंडारण सुविधाओं के विस्तार से किसानों की आय में वृद्धि सुनिश्चित होगी। महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए राज्य मंत्री ने कहा कि बजट में महिलाओं के लिए स्वरोजगार, कौशल विकास और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता दी गई है, जिससे महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को मजबूती मिलेगी। विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए संदीप सिंह ने कहा कि बजट पर अनावश्यक सवाल उठाने वाले लोग देश के विकास की वास्तविक तस्वीर से मुंह मोड़ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सदैव जनहित और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा है। यह रहे मौजूद प्रेस वार्ता के दौरान महापौर विनोद अग्रवाल, जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे, जिला महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव, पूर्व महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर, जिला सहकारी बैंक चेयरमैन निरंजन सिंह धनगर, मंत्री कुंज बिहारी चतुर्वेदी, चंद्रपाल कुंतल, ज्ञानेंद्र राणा, संजय शर्मा, अंकुर अग्रवाल,जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी,महानगर मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा, रामकिशन पाठक, सत्यपाल चौधरी, अनिल चौधरी, विनीत शर्मा, पार्षद विजय शर्मा, नितिन चतुर्वेदी, ललित गौतम, मनोज सौनोठ,हरिओम शर्मा एड. आदि मौजूद थे।


https://ift.tt/d0AkCmt

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *