DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कुशीनगर में सड़क हादसे में जज घायल:बच्चे को स्कूल छोड़कर लौटते समय अज्ञात वाहन ने कार में मारी टक्कर

कुशीनगर में बुधवार सुबह घने कोहरे के कारण सड़क हादसे में सिविल जज घायल हो गए। सिविल जज बच्चे को स्कूल छोड़कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान कोहरे के कारण दृश्यता कम होने की वजह से उनकी कार अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। जिसमें घायल सिविल जज को कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। दरअसल बुधवार की सुबह 7 बजे सिविल जज (सीनियर डिवीजन) प्रभात सिंह अपने बच्चे को सुसवलिया स्थित जयपुरिया स्कूल छोड़कर लौट रहे थे। इसी दौरान लमुआ स्थित निर्माणाधीन जिला जेल के सामने उनकी XUV 300 कार की सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। जिससे दुर्घटना में जज प्रभात सिंह के सिर में गंभीर चोटें आईं। जबकि उनके ड्राइवर को हल्की चोटें लगीं। उनका आवास पड़रौना स्थित ऑफिसर कॉलोनी में है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से जज को तुरंत कुशीनगर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। वहाँ उनके सिर का सीटी स्कैन किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत सामान्य बताई गई और डॉक्टरों ने बुधवार शाम 4 बजे उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही कई अधिवक्ता भी अस्पताल पहुंचकर जज का हालचाल जाना। मौके पर मौजूद अधिवक्ता धनंजय राव ने प्रशासन से कोहरे के दौरान सड़क सुरक्षा के लिए अतिरिक्त इंतज़ाम करने की मांग की। वहीं, यातायात पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि खराब मौसम और घने कोहरे में वाहन चलाते समय उचित लाइटों, रिफ्लेक्टरों का प्रयोग करें और अत्यधिक सावधानी बरतें।


https://ift.tt/RzO4g5S

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *