DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कुशीनगर में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ब्लॉक इकाई गठित:उदय सिंह अध्यक्ष, रवि गुप्ता महामंत्री, गोपेश्वर पटेल कोषाध्यक्ष चुने गए

कुशीनगर के दुदही में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ब्लॉक इकाई का निर्वाचन मंगलवार को बीआरसी दुदही में संपन्न हुआ। इस चुनाव में उदय सिंह अध्यक्ष, रवि कुमार गुप्ता महामंत्री और गोपेश्वर पटेल कोषाध्यक्ष चुने गए। रवि आर्या वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अभिषेक तिवारी संगठन मंत्री और नीतीश चौधरी संयुक्त मंत्री निर्वाचित हुए। रामानुज गिरी, परमानंद पांडेय, अमरनाथ कुशवाहा और मनोज यादव को उपाध्यक्ष चुना गया। अमरेश यादव, अजीत गुप्ता और सुमित सेंगर मंत्री पद के लिए चुने गए। यह निर्वाचन गोरखपुर मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ल, जिला अध्यक्ष अविनाश शुक्ला और जिला संगठन मंत्री अनिरुद्ध त्रिपाठी की देखरेख में संपन्न हुआ। चुनाव पर्यवेक्षक मंडल उपाध्यक्ष राजेश तिवारी ने अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी कराई। निर्धारित समय तक सभी प्रमुख पदों पर केवल एक-एक नामांकन प्राप्त होने के कारण सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन घोषित किया गया। इसके बाद मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष उदय सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ शिक्षक, शिक्षार्थी और समाज के हितों के लिए कार्य करता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि संगठन ब्लॉक के प्रत्येक शिक्षक की समस्या के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेगा। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक विद्या सिंह, संयुक्त महामंत्री महेश कर्णधार, जिला कोषाध्यक्ष दिलीप सिंह, जिला मंत्री आशीष मिश्रा और कसया ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र तिवारी सहित ब्लॉक व जिले के कई शिक्षक उपस्थित थे।


https://ift.tt/7U3A9R5

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *