DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कुशीनगर में चार ईंट-भट्ठों पर कच्ची शराब का कारोबार:जिम्मेदारों पर संरक्षण का आरोप, पडरी गांव में सालों से चल रहा अवैध धंधा

कुशीनगर जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा पडरी में अवैध कच्ची शराब का कारोबार सामने आया है। आबादी से कुछ दूरी पर स्थित चार ईंट भट्ठों पर यह धंधा चल रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि स्थानीय अधिकारियों के संरक्षण के कारण यह अवैध कारोबार वर्षों से जारी है। स्थानीय लोगों ने इस संबंध में वीडियो और तस्वीरें भी उपलब्ध कराई हैं, जिनमें खुलेआम कच्ची शराब का कारोबार होता दिख रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, इन ईंट भट्ठों पर न केवल कच्ची शराब बनाई जाती है, बल्कि इसकी बड़े पैमाने पर दूर-दराज के जिलों तक भी आपूर्ति की जाती है। सुबह से देर रात तक यहां शराब पीने वालों की भीड़ लगी रहती है। पहले 2 तस्वीरें देखिए… स्थानीय लोगों का कहना है कि शराबियों की लगातार आवाजाही से गांव में डर का माहौल है। बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और युवा सभी असुरक्षित महसूस करते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इस कारण गांव में शादी-विवाह तय करने में भी कठिनाई हो रही है, क्योंकि बाहरी लोग यहां रिश्ते करने से कतराते हैं। ग्रामीणों ने पुलिस पर भी आरोप लगाया है। उनके मुताबिक, पुलिसकर्मी मौके पर आते-जाते रहते हैं और पूरी स्थिति से अवगत हैं। हालांकि, कार्रवाई के नाम पर केवल औपचारिकता निभाई जाती है और आरोपियों को छोड़ दिया जाता है, जिससे यह अवैध नेटवर्क वर्षों से फल-फूल रहा है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि कुछ दूरी पर बचंरा चौराहे पर सरकारी देसी शराब की दुकान है। इसके बावजूद, लोग सस्ती और आसानी से उपलब्ध होने के कारण अवैध शराब अड्डों की ओर अधिक रुख करते हैं। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और आबकारी विभाग से इस अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए जो पूरे प्रदेश के लिए एक उदाहरण बने और गांव के लोग सुरक्षित जीवन जी सकें। इस दौरान सोनू, जयप्रकाश, भगवत, अमरावती देवी, कोमल, अलाउद्दीन, दरोगा, दिनेश और मुकेश सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।


https://ift.tt/xWFOpKT

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *