DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कुशीनगर में घने कोहरे के कारण बाइक ट्रक से भिड़ी:विदेश यात्रा के लिए दोस्त को गोरखपुर छोड़ने गए युवक की मौत, लौटते समय हुआ हादसा

कुशीनगर के हाटा कोतवाली क्षेत्र में घने कोहरे के कारण बाइक की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मामला मंगलवार सुबह करीब 7 बजे का बताया जा रहा है। प्रत्ययक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों वाहनों की स्पीड अधिक थी। आमने-सामने टक्कर में सड़क दुर्घटना हो गया। युवक अपने दोस्त को गोरखपुर छोड़कर वापस लौट रहा था। रास्ते में हाटा–कप्तानगंज मार्ग पर मुजहना रहीम के पास हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। लोगों ने बताया कि सड़क पर आज सुबह घना कोहरा था। विज़बिलिटी काफी काम थी। कोहरे के कारण हादसा हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना स्थानीए पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोस्त को गोरखपुर छोड़कर लौट रहा था मृतक की पहचान रामकोला थाना क्षेत्र के सिद्धावे बरवा टोला निवासी त्रिभुवन राय के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, त्रिभुवन अपने एक दोस्त को विदेश जाने के संबंध में गोरखपुर छोड़कर बाइक से घर लौट रहे थे। परिजनों ने बताया कि त्रिभुवन स्वयं भी इसी माह विदेश जाने की तैयारी में थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुबह घना कोहरा होने के कारण सड़क पर दृश्यता बेहद कम थी। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक (नंबर UP 78 JN 4086) और बाइक (नंबर UP 57 BV 8376) के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लिया घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। चौकी इंचार्ज रूपेंद्र पाल सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आवश्यक पंचनामा की कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक त्रिभुवन राय अपने पीछे पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। उनके पिता राम आधार ने बताया कि त्रिभुवन उनके दो बेटों में छोटे थे। इस आकस्मिक घटना से परिवार में गहरा दुख है।


https://ift.tt/wiT7gG0

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *