कुशीनगर में बुधवार को घना कोहरा छाया रहा, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। शहरी इलाकों में दृश्यता 10 मीटर तक सीमित रही, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में यह मात्र 3 मीटर तक दर्ज की गई। जिले में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले दो दिनों से जिले में शीतलहर और गलन का प्रकोप बढ़ गया है। मंगलवार रात से ठंड में और अधिक वृद्धि दर्ज की गई। हवाओं की रफ्तार लगभग 8 किलोमीटर प्रति घंटा रही, जबकि हवा में आर्द्रता का स्तर 39 प्रतिशत दर्ज किया गया। 4 तस्वीरें देखिए… घने कोहरे के कारण वाहन चालक हेडलाइट जलाकर धीमी गति से यात्रा करते दिखे। विशेष रूप से राष्ट्रीय राजमार्गों पर गाड़ियां फॉग लाइट के सहारे बेहद धीमी रफ्तार में चल रही थीं। ट्रक चालकों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में सामान्य से अधिक समय लग रहा है, जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है। कड़ाके की ठंड के चलते शाम होते ही लोग घरों में दुबक गए और कोहरा छंटने के बाद ही सुबह घरों से बाहर निकले। हालांकि, इस घने कोहरे से किसानों को लाभ हो रहा है। गेहूं की फसल के लिए यह कोहरा फायदेमंद साबित हो रहा है, जिससे किसान संतुष्ट दिखे। बुधवार को सूर्योदय सुबह 06:36 बजे हुआ और सूर्यास्त शाम 05:04 बजे दर्ज किया गया।
https://ift.tt/cM7tYXG
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply