कुशीनगर में पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। रविवार को धूप निकलने से थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन आधी रात के बाद से पूरे जिले में घना कोहरा छा गया। सड़कों पर विजिबिलिटी घटकर 3 से 10 मीटर रह गई, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। सोमवार सुबह 10 बजे तक कोहरा बना रहा। जिले में न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दिनभर में औसत तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवा की गति 7 किलोमीटर प्रति घंटा (पश्चिम दिशा) के आसपास रहेगी, जिसकी अधिकतम रफ्तार 17.1 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर कुशीनगर में भी स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है। सोमवार को अचानक मौसम में आए बदलाव के कारण पडरौना, कसया, रामकोला सहित पूरे जिले में सुबह के समय ओस की बूंदों ने ठंड और बढ़ा दी। ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों में लिपटे हुए दोपहिया वाहनों पर यात्रा करते दिखे, वहीं चौक-चौराहों पर लोग अलाव तापते नजर आए। शाम तक आसमान में बदली छाई रही। कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया की मौसम विज्ञानी श्रुति वी सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में सर्दी में और अधिक वृद्धि होगी तथा तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 8 और 9 दिसंबर को बदली रहने के साथ सुबह के समय कोहरा छाए रहने की संभावना है। आगे अधिकतम तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। सुबह के समय सापेक्षिक आर्द्रता 60 से 71 प्रतिशत और शाम के समय 30 से 37 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है। इस अवधि के दौरान 3 से 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवाएं चल सकती हैं।
https://ift.tt/OICP0jr
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply